Updates: नशीली दवाओं के इस्तेमाल से केरल में दो लोगों की मौत; IIT-गुवाहाटी के छात्रावास में मृत मिला छात्र
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कई पदाधिकारियों ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के भाजपा नीत महायुति गठबंधन को समर्थन देने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनसे छोड़ने वालों में पार्टी महासचिव कीर्ति कुमार शिंदे ने सोशल मीडिया मंच पर अपने फैसले की जानकारी दी। पोस्ट में कहा कि मनसे प्रमुख ठाकरे ने भाजपा के खिलाफ रुख अपनाया था। आज पांच साल बाद राज साहेब ने देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षण में अपनी राजनीतिक भूमिका बदल ली है। राजनीतिक विश्लेषक बताएंगे कि वह कितने गलत हैं और कितने सही।
पुडुचेरी के माहे में दिखेगी आधी आबादी की ताकत
महिला भागीदारी और सशक्तीकरण बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध चुनाव आयोग इस लोकसभा चुनाव में पुडुचेरी में एक नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है। दरअसल, आयोग ने केंद्रशासित प्रदेश के माहे जिले के सभी 31 मतदान केंद्रों पर इस बार केवल महिला मतदान अधिकारी ही तैनात की हैं। माहे जिले में 19 अप्रैल को मतदाना होना है। यहां मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान तक सारी जिम्मेदारी महिलाएं ही संभाल रही हैं। चुनाव प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी पर यह अपनी तरह का पहला प्रयोग होगा। इसके लिए कुल 140 महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। माहे पुडुचेरी के चार जिलों में से एक है, कुल मतदाता 31,038 है। जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1161 है। देशभर के केंद्र शासित प्रदेशों में पुडुचेरी को ही सबसे अधिक लिंग-समावेशी इलाके का दर्जा हासिल है। चुनाव आयोग ने इस तरह का पहला प्रयोग बीते साल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में किया था।
झारखंड : एक करोड़ के इनामी 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
नक्सलवाद के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोल्हान और चाईबासा के सारंडा में सक्रिय एक नाबालिग, दो महिला सहित 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली हैं। नक्सलियों की पहचान प्रधान कोड़ा, चंद्रमोहन, पगला गोप, विजय बॉयपाई, गंगाराम पूर्ति, बोयो कोड़ा, जोगेन कोड़ा, पेलांग कोड़ा, सोनू चंपिया, रामजा पूर्ति, सोहन सिंह हेम्ब्रम, दोरन चंपिया, मोगा चंपिया और मनु चंपिया के रूप में हुई है। इनमें सात की उम्र 30 साल से कम है, जबकि तीन की उम्र मात्र 19 साल है।सूत्रों के मुताबिक, चाईबासा पुलिस से सभी 15 नक्सलियों ने संपर्क किया था कि वे जंगल की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में लौटें। पुलिस पर भरोसा कर सभी 15 जंगल से बाहर आ गए और हथियार डाल दिए। बता दें कि विगत वर्ष से लगातार कोल्हान के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला खरसावां के ट्राई जंक्शन क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस प. सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में है।
ठाणे जिले में पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी
ठाणे में गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि अनीश एस केसर ने बदलापुर पुलिस स्टेशन के पास फांसी लगा ली। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता ने EC से शिकायत की; भाजपा पर कार्रवाई की मांग
शिवसेना सांसद मांडलिक ने कांग्रेस प्रत्याशी के वंश पर सवाल खड़ा किया
एक ही दिन में तीन जगहों पर चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी चुनाव प्रचार जारी है। आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी तीन राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे। भाजपा की चुनावी रैलियों में पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2.15 बजे राजस्थान के बाड़मेर में जनसभा प्रस्तावित है। राजस्थान में ही एक अन्य सियासी आयोजन होगा, जब पीएम मोदी दौसा में रोड शो में शामिल होकर स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। रोड शो का आयोजन शुक्रवार शाम लगभग 4.45 बजे किया जाना है।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष के चुनावी कार्यक्रम
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के मदुरै लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। बीजेपी के मुताबिक पेरियार बस स्टैंड से शुरू होने वाले इस रोड शो का आयोजन शाम करीब 5.30 बजे किया जाएगा। शाह इससे पहले यूपी के मुरादाबाद और संभल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में चुनावी जनसभा करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक नड्डा गोंदिया जिले के सर्किल मैदान में शुक्रवार शाम करीब 4.50 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
बॉम्बे हाईकोर्ट : महिला को दिया पूर्व पति को गुजारा भत्ता देने का निर्देश
आईआईटी-गुवाहाटी के छात्र का शव हॉस्टल में मिला
आईआईटी-गुवाहाटी के दूसरे सेमेस्टर का एक छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मरा हुआ मिला। कामरूप के पुलिस अधीक्षक रंजन भुइयां ने कहा कि बुधवार को दिहिंग हॉस्टल में उनके कमरे के अंदर शव लटका मिला। एक सुसाइड नोट भी मिला है।
छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि इसमें कोई गड़बड़ी शामिल है। बहरहाल, हम जांच कर रहे हैं।
एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम और उचित कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। मृतक छात्र की पहचान सौरभ के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर साइंस विभाग में पढ़ता था।
केरल के उत्तरी क्षेत्र में संदिग्ध नशीली दवाओं के अधिक इस्तेमाल के कारण दो लोगों के शव मिले हैं। खाली जमीन पर मिले दोनों शवों के पास में एक और युवक बेहोशी की हालत में मिला है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शवों के पास से सीरिंज बरामद की है, जिससे साफ होता है कि शायद वे अवैध पदार्थों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रंदीप (28) और अक्षय (27) के रूप में हुई है। वे कोझिकोड जिले के रहने वाले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
राजस्व विभाग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के सात जिलों के 714 गांव पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों पर निर्भर हैं। मराठवाड़ा में आठ जिले हैं, जिसमें केवल हिंगोली ही अब तक टैंकरों से मुक्त है।
- छत्रपति संभाजीनगर के 311 गांवों और 48 बस्तियों के लिए 473 टैंकर
- जालना के 213 गांव और 55 बस्तियां टैंकर पर निर्भर
- बीड के 140 गांव और 105 बस्तियां 171 टैंकरों पर निर्भर
- वहीं, परभणी में एक टैंकर, लातूर में आठ टैंकर और नांदेड़ में तीन टैंकर हैं
- प्रशासन ने पानी की आपूर्ति के लिए मराठवाड़ा में 1,487 कुओं का भी अधिग्रहण किया है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को वैसाखी, विशु, विशुब, रोंगाली बिहू, पोइला बोइशाख, वैशाखड़ी और पुथंडु के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। यह त्योहार देशभर में 13-14 अप्रैल को मनाएं जाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्योहार देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। सभी त्योहार एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इन त्योहारों के माध्यम से हम अपने अन्नदाता किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं। उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। में आशा करती हूं कि त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि और शांति लाए।
ओडिशा के बालासोर जिले में भोगराई के चंदनेश्वर मंदिर में शुक्रवार को अनुष्ठान करते समय प. बंगाल की एक 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना मंदिर में प्रसिद्ध चड़क मेला के दौरान घटी।
पुलिस के अनुसार, पश्चिम मेदीपुर के खड़गपुर के गोमरियापाल गांव की रहने वाली महिला 'नीला पोखरी' में स्नान करने के बाद मंदिर की परिक्रमा कर रही थी, तभी वह बेहोश हो गई। उसे मेले में मौजूद स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके मूल निवास पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पालघर दौरे के दौरान लोकल ट्रेन से सफर किया
#WATCH | Former Maharashtra CM and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray travels on a local train during his Palghar visit.
— ANI (@ANI) April 12, 2024
(Source: Shiv Sena (UBT) office) pic.twitter.com/4JfEni7zV8
भारतीय सेना का एक जवान, जिसका हाथ मशीन चलाते समय कट गया था। जिसके बाद वायुसेना सी-130जे विमान द्वारा जवान को दिल्ली अस्पताल लाया गया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 9 अप्रैल को हुई और जवान के कटे हुए अंगूठे और तर्जनी समेत हाथ को फिर से लगाने के लिए यहां सेना के रिसर्च रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल में जटिल नौ घंटे की सर्जरी की गई।
उन्होंने कहा कि घायल सैनिक, जो लद्दाख के चुनौतीपूर्ण इलाके में तैनात था, को पहले लेह के सैन्य गैरीसन अस्पताल में तेजी से निकाला गया, जहां समर्पित डॉक्टरों की एक टीम ने उसे स्थिर कर दिया। भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि बाद में उन्हें लेह हवाई अड्डे पर ले जाया गया और वहां से एक सुपर हरक्यूलिस ने उन्हें दिल्ली के पालम वायु सेना स्टेशन तक पहुंचाया। सेना द्वारा सैनिक को चिकित्सा देखभाल के लिए सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में ले जाने के फैसले के बाद एयरलिफ्टिंग की गई, जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं थी।
केरल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमला, धमकी और आगजनी से संबंधित 2014 के एक मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने शुक्रवार को चार माओवादियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई। केरल के एर्नाकुलम में एनआईए की विशेष अदालत ने आरोपी रूपेश को 10 साल के कठोर कारावास के साथ 2.35 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है, जबकि आरोपी कन्याकुमारी को 1.05 लाख रुपये के जुर्माने के साथ छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।
इन दोनों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की कई धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। जारी बयान के मुताबिक, आरोपी अनूप, जिसे केवल यूएपीए के तहत दोषी ठहराया गया था, को 60,000 रुपये के जुर्माने के साथ आठ साल के कठोर कारावास की सजा होगी और आरोपी इब्राहिम को भी इसी कानून के तहत अपराध के लिए छह साल के कठोर कारावास के अलावा 40,000 रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। मामला केरल की वेल्लामुंडा पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था और 2 जनवरी 2016 को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था।
फोन टैपिंग पर आंध्र प्रदेश के पूर्व CM के बेटे का बयान
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से पुरी में ग्रांड रोड पर स्थापित 'पूज्य शंख' (Revered Conch) से पर्दा हटाने की मांग की। बता दें कि शंख बीजद का चुनाव चिह्न है और आचार संहिता के कारण इसे ढका गया है। बीजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ को ज्ञापन सौंपकर कहा, विपक्षी दल भाजपा की शिकायत के बाद इसे ढका गया है, लेकिन इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
बीजद के मुताबिक आध्यात्मिक शहर पुरी को 'शंख क्षेत्र' (शंख की भूमि) के रूप में भी जाना जाता है। परंपरा और आध्यात्मिक उत्साह के अनुसार, श्रीमंदिर (जगन्नाथ मंदिर) परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन के शुभ अवसर पर पुरी के बडदांडा (ग्रैंड रोड) में एक शंख (शंख) स्थापित किया गया था। यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दोनों महत्व का प्रतीक है। इस पर सियासत ठीक नहीं है।
विशेष कोर्ट में सीबीआई ने किया दावा; के कविता ने रेड्डी को दी धमकी, कहा- आप को देने होंगे 25 करोड़
केजरीवाल के प्रतिनिधि नायर ने किया समन्वय
सीबीआई ने बताया, कविता ने रेड्डी से कहा था कि आप को 25 करोड़ देने के अलावा इतना ही पैसा उनके साथियों अरुण आर पिल्लई व अभिषेक को भी देना है, बदले में ये केजरीवाल के प्रतिनिधि विजय नायर से समन्वय करेंगे। कविता के आश्वासन के बाद रेड्डी की कंपनी ने एनजीओ तेलंगाना जागृति को 80 लाख रुपये दिए थे।
कृषि भूमि का बिक्री सौदा करने को भी किया मजबूर
सीबीआई ने कहा, जून-जुलाई 2021 में कविता ने रेड्डी को तेलंगाना में एक कृषि भूमि का बिक्री समझौता करने के लिए मजबूर किया, जबकि वह उस जमीन को खरीदना नहीं चाहता था। इसके बदले कविता को 14 करोड़ रुपये मिले।