फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Update: Man beaten to death on doubt of cattle theft in Tripura; Three killed in road accident in Odisha

Update: सोलापुर में यात्री वाहन-सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर, छह की मौत; त्रिपुरा में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 30 Jun 2023 08:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

ओडिसा के नबरंगपुर जिले में उमरकोट-झारीग्राम रोड पर बेसिनी जंक्शन में एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद उसमें बैठे चार लोगों में से तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन
News Update: Man beaten to death on doubt of cattle theft in Tripura; Three killed in road accident in Odisha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में निजी यात्री वाहन और सीमेंट मिक्सर ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पंढरपुर और अक्कलकोट के मंदिरों के दर्शन के बाद कर्नाटक लौट रहे छह तीर्थयात्रियों का यात्री वाहन शुक्रवार शाम दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक सीमेंट मिक्सर ट्रक से टकरा गया। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे अक्कलकोट तहसील के शिरवालवाड़ी गांव के पास हुई, जब तीर्थयात्रियों के समूह को लेकर निजी एसयूवी कर्नाटक के कलबुर्गी में अलंद गांव लौट रही थी। मृतकों में पांच महिलाएं और एक लड़का शामिल है। 11 अन्य घायलों में तीन महिलाएं और आठ पुरुषों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, पश्चिमी त्रिपुरा में मवेशी चोर होने की शंका में भीड़ ने एक 41 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पीड़ित नंदु पुलिस को गंभीर अवस्था में मिला। पीड़ित को रानीरबाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़िता के शरीर में चोट के निशान नहीं थे, लेकिन आंतरिक रूप से घातक चोटें लगने की शंका जताई जा रही है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सड़क किनारे पेट से टकराई कार, तीन की मौत
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में उमरकोट-झारीग्राम रोड पर बेसिनी जंक्शन में एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद उसमें बैठे चार लोगों में से तीन की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान चाटबेड़ा गांव के सुरेश मंडल, सोनपुर गांव के गौरंगा रे और उमरकोटे के सत्य रंजन बेपारी के तौर पर की गई है। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई, जिसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था और फिर बाद में उसे नबरंगपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलढाणा में ट्रक और दो बसों की टक्कर, चार की मौत
महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार को तीन वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के मलकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर सुबह साढ़े पांच बजे हुई। एक बस का टायर पंक्चर हो गया, जिससे वह सड़क के बीच में फंस गई। इस बीच दूसरी बस के ड्राइवर ने अपना वाहन रोका और मदद के लिए उसके पास जाने लगा तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और जो मदद की पेशकश कर रहे ड्राइवर को कुचलता हुआ चला गया। उन्होंने कहा कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर खड़ी एक बस की महिला यात्री की भी मौत हो गई। ट्रक के चालक और क्लीनर की भी मौत हो गई।

हेरोइन युक्त 43 कैप्सूल बरामद
मुंबई के सीएसएमआई हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों ने 21 जून को बेनिन के एक नागरिक को एनडीपीएस पदार्थ के 43 कैप्सूल छिपाने के संदेह में पकड़ लिया। उसके शरीर से हेरोइन युक्त 43 कैप्सूल बरामद किए गए। व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।

मंदिर की तलाब में नहाते वक्त दो लोग डूबे
तेलंगना के करीमनगर जिले में मंदिर की तलाब में नहाते हुए दो लोग डूब गए। पेद्दापल्ली जिले के गोदावरीखानी के एक परिवार के नौ सदस्यों ने गुरुवार को यहां बिजिगिरी शरीफ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर की तलाब में स्नान किया। इस दौरान दो लोग तलाब में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाब से शव को बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


दो करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त
इस बीच असम राइफल्स ने शुक्रवार को म्यांमार की सीमा के पास मिजोरम के चंपई जिले में दो करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की।  गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स के जवानों ने जोटे गांव में एक जगह पर छापा मारा और साबुन के डिब्बे में पैक और एक पॉलिथीन बैग में छिपाई गई 125 ग्राम हेरोइन जब्त की। एक अन्य ऑपरेशन में अर्धसैनिक बल ने सीमावर्ती जिले के जोखावथर गांव में तस्करी की गई विदेशी सिगरेट के 92 केस जब्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed