फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News roundup: BJP to go SC against HC order in Uttrakhand

न्यूज राउंडअप: उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटा, बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा

Thu, 21 Apr 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 07:07 PM IST
सार

  • उत्तराखंड में हटेगा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी जाएगी सुप्रीम कोर्ट
  • अमेठी में गिरा टेंट, बाल-बाल बचे राहुल

विज्ञापन
News roundup: BJP to go SC against HC order in Uttrakhand
न्‍यूज

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में लगे राष्ट्रपति शासन को हटा दिया है। गुरुवार को न्यायालय की खंडपीठ में हुई सुनवाई के बाद यह अहम फैसला सुनाया गया। कोर्ट ने फिलहाल राज्य सरकार को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने आगामी 29 अप्रैल को बहुमत साबित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट ने नौ बागी विधायकों की सदस्यता भी रद्द कर दी है। ये सभी 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाग ले सकेंगे। कोर्ट के इस फैसले बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर के बाहर खुशी का माहौल है। रावत ने इस फैसले को जनभावना की जीत बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक लोकप्रिय और जनप्रिय बजट देने के बाद उस बजट को रद्दी की टोकरी में डालने का आदेश दिया गया। मार्च और अप्रैल के महीने किसी भी राज्य के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन इस राजनीतिक संकट की वजह से पूरे वर्ष की प्लानिंग नहीं बन पाई। हरीश रावत ने कहा कि मैं रास्ते का पत्‍थर हूं और मुझ में बहुत धैर्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा खेमे में इस फैसले से भूचाल आ गया है। बीजेपी ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के संकेत ‌दिए हैं। वहीं भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के बाद अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने केंद्र सरकार से दोनों ही वकीलों को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के वकीलों की दलीलों से लगा कि अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की बिलकुल तैयारी नहीं थी और उन्हें हटा ‌दिया जाना चाहिए।

गुरुवार को हुई सुनवाई दौरान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई और पूछा कि उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं हटाया जा रहा है। केंद्र सरकार क्यों राष्ट्रपति शासन हटाकर बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका नहीं दे रही है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि सरकार प्राइवेट पार्टी है क्या? केंद्र सरकार हाईकोर्ट से किसी भी कीमत पर नहीं खेल सकती।

गुरुवार को सुबह 11 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई और करीब 12 बजे सुनवाई पूरी हो गई और दोपहर तीन बजे फैसला सुनाया गया। बता दें कि राज्य में 27 मार्च को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, जिसे हरीश रावत ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उत्तराखंड सरकार के अल्पमत में होने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। इसके साथ ही विधायकों की खरीद फरोख्त का स्टिंग सामने आने के बाद केंद्र ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।

अमेठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान गिरा टेंट, बाल-बाल बचे राहुल

News roundup: BJP to go SC against HC order in Uttrakhand
सम्मेलन में ग‌िरा टेंट - फोटो : Amar Ujala

राहुल गांधी अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह गुरूवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान तेज हवा से टेंट गिर गया।
घटना के समय राहुल गांधी दूसरे टेंट में मौजूद थे।

राहुल गांधी बुधवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे। गुरूवार सुबह कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान तेज हवा से अचानक टेंट गिर गया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। राहुल उस वक्त बगल वाले टेंट में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे।

बुधवार शाम करीब 6:40 पर फुरसतगंज स्थित एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतरने के बाद राहुल 7:45 पर शहर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के
आवास पहुंचे।यहां उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नवविवाहित पुत्र अंकित व पुत्रवधू अंजलि से मिलकर उन्हें विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद राहुल गांधी का भादर गांव जाने का प्रोग्राम है। भादर में राहुल गांधी बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, गृहप्रकाश सिंह व हरिशंकर सिंह के परिवारीजनों के साथ घायल हुए अशोक हिटलर, शिवप्रताप सिंह व अंशू सिंह से मिलेंगे। 

सुरक्षाबलों को म‌िली बड़ी सफलता, ग‌िरफ्त में आए लश्कर के 3 आतंकी 

News roundup: BJP to go SC against HC order in Uttrakhand
भारतीय सैन‌िक

सुरक्षाबलों को गुरुवार को उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उन्होनें श्रीनगर से लश्कर की तीन आतंकवाद‌ियों को धर दबोचा। एक वर‌िष्ठ सैन्य
अध‌िकारी के मुताब‌िक इन तीनों आतंकवाद‌ियों को शहर के राजबाग इलाके के पैदल पुल से आज स‌ुबह ग‌िरफ्तार क‌िया है।

इन तीन आतंकवाद‌ियों की ग‌िरफ्तारी को सेना की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। ये आतंकी क‌िसी बड़ी साज‌िश की योजना बना रहे थे। इन आतंकवाद‌ियों के पास से बड़ी मात्रा में हथ‌ियार बरामद क‌िए गए हैं।

इन आतंक‌ियों को सीआरपीएफ की 177 बटाल‌ियन और जम्मू कश्मीर पुल‌िस ने एक सयुंक्त अभ‌ियान चलाकर ग‌िरफ्तार क‌िया है। इन आतंकवाद‌ियों के पास से एक चाइनीज प‌िस्टल, दो मैंगजीन, चार ग्रनेड और एक जीपीएस स‌िस्टम बरामद हुआ है।

सूत्रों के मुताब‌िक, पकड़े गए तीन आतंकवाद‌ियों में एक पहचान उबैद के रुप में हुई है। ये सोपोर कोर्ट में पाक‌िस्तानी कैदी के उपर ग्रनेड हमले का आरोपी बताया जा रहा है। 

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस : आरोपी अब भी फरार

News roundup: BJP to go SC against HC order in Uttrakhand
ह‌िट एंड रन केस

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में आरोपी कार चालक कोर्ट में सरेंडर की अर्जी के बाद भी पेश नहीं हो रहा है। पुलिस भी उसे पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि उसके पास आरोपी कार चालक की संपत्ति की कुर्की और उसे पकड़ने वाले को इनाम घोषित करने का विकल्प भी है।

आरोपी कार चालक विनोद डेढा की तलाश में पुलिस की चार टीमें दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के शहरों में दबिश दे रही हैं लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसएसपी किरण एस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। यदि आरोपी कोर्ट में सरेंडर नहीं करता है तो कुर्की और उस पर इनाम घोषित किया जाएगा।

बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे रेसिंग कर रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को कुचल दिया था। जिसमे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रात में गुलफाम की मौत हो गई थी।

गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों और चौड़ा गांव के लोगों ने चौड़ा चौराहे  पर गुलफाम के शव को रखकर जाम लगा दिया था। अन्य घायलों में अनवर को परिजन मुरादाबाद ले जा चुके हैं जबकि दो अन्य घायल प्रेम और जोगिंदर सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं।

बंगाल चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान बम धमाके में एक की मौत

News roundup: BJP to go SC against HC order in Uttrakhand
वोटिंग

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। बंगाल से मुर्शिदाबाद जिले के धोमकाल गांव में एक बम धमाके की खबर भी आ रही है। इस धमाके में सीपीआई-एम के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह धमाका टीएमसी की तरफ से किया गया है।

तीसरे चरण की यह वोटिंग 62 सीटों के लिए की जा रही है। इस चरण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बर्दवान जिलों और उत्तरी कोलकाता में फैली 62 सीटों के लिए 34 महिलाओं समेत कुल मिलाकर 418 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव के चलते राज्य भर में करीब एक लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिसमें लगभग 75 हजार सीआरपीएफ के जवान हैं। तीसरे चरण का मतदान 16,461 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। यहां पर करीब 65 लाख महिलाओं समेत कुल 1.4 करोड़ लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

यहां की सभी सीटों पर तृणमूल कॉन्ग्रेस, कॉन्ग्रेस लेफ्ट गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। हाल ही में गिरा विवेकानंद फ्लाईओवर इस चरण के चुनाव में सबसे अहम मुद्दा माना जा रहा है।

वरिष्ठ मंत्री ने गलत तरीके से महिला को छुआ, वीडियो हुआ वायरल

News roundup: BJP to go SC against HC order in Uttrakhand
बाबूलाल गौर

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैमरे में एक महिला के साथ गलत हरकत करते हुए कैद हो गए हैं। एएनआई के वीडियो के अनुसार मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने बस में चढ़ रही एक महिला के पिछले हिस्से पर गलत तरीके से छुआ।
 
हालांकि, इसके बाद महिला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि छूने का तरीका गलत था। आप खुद ही वीडियो देखकर अंदाजा लगाएं कि ये गलत था या सही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed