फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Click Row: Journalist organizations told Supreme Court, we aren't above law, but we should get protection

News Click Row: पत्रकार संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा, हम कानून से ऊपर नहीं, लेकिन मिले ये सुरक्षा

Wed, 04 Oct 2023 09:43 PM IST
स्वप्निल शशांक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Oct 2023 09:43 PM IST
सार

पत्रकारों की अपील है कि सर्वोच न्यायालय इस मामले में दखल दे और पत्रकारों को अकारण की परेशानी से बचाये।

विज्ञापन
News Click Row: Journalist organizations told Supreme Court, we aren't above law, but we should get protection
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजक्लिक विवाद के बाद कई पत्रकार संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय की शरण ली है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इन संगठनों ने कहा है कि वे यह मानते हैं कि वे सब देश के कानून से ऊपर नहीं है। किसी मामले में उनके लिए भी वही नियम-प्रक्रियाये लागू होती हैं जो किसी भी अन्य नागरिकों पर लागू होती है। लेकिन उनकी अपील है कि सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में दखल देकर उन्हें अकारण प्रताड़ित होने की प्रक्रिया से बचाने हेतु कोई उपाय करें। 
विज्ञापन


प्रेस क्लब ऑफ इंडिया सहित कई संगठनों ने हाल ही में हुई कई घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा है कि उन मामलों में पत्रकारों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए जिसके कारण उन्हें कई वर्षों तक कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा। जबकि वे बाद में दोषमुक्त करार दिए गए।
विज्ञापन


न्यूजक्लिक मामले में भी जिन पत्रकारों से पूछताछ हुई है, उनमें से कई पर UAPA की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। यदि इन धाराओं में केस चला तो बिना दोष साबित हुए भी इन पत्रकारों को जमानत नहीं मिलेगी और उन्हें कुछ महीने या कुछ वर्षों तक अकारण जेल में रहना पड़ सकता है। बाद में दोषमुक्त करार होने की स्थिति में भी इस दौरान उन्हें और उनके परिवार को अकारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों की अपील है कि सर्वोच न्यायालय इस मामले में दखल दे और पत्रकारों को अकारण की परेशानी से बचाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed