फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and updates Today Maharashtra Andhra Pradesh Telangana Tamil Nadu Karnataka NorthEast Bengal in hindi

Updates: राजीव कुमार बंगाल के नए DGP, पूर्व मंत्री को कोरोना; सूरत के उमरपाड़ा में 4 घंटे में 347 मिमी बारिश

Mon, 15 Jul 2024 11:32 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 15 Jul 2024 11:32 AM IST
सार

News Updates: आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उधर, पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा कोराना संक्रमित पाए गए हैं। पढ़ें देश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
News and updates Today Maharashtra Andhra Pradesh Telangana Tamil Nadu Karnataka NorthEast Bengal in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आईपीएस राजीव कुमार अब तक पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाल रहे थे। वर्तमान पुलिस महानिदेशक संजय मुखर्जी को अग्निशमन सेवाएं और आपातकालीन सेवाएं के महानिदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। 

विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा कोरोना संक्रमित

पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज एक अलग इंटेंसिव केयर यूनिट में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया, ‘कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद अमित मित्रा को दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जा रही ट्रेन के डिब्बे में लगी आग

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर आ रही एक ट्रेन के डिब्बे में सोमवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया गया है कि ठाणे जिले के पास यह आग ब्रेक बाइंडिंग की वजह से ट्रेन के एक पहिए में लगी थी। इस आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर जा रही इस ट्रेन को ठाणे जिले के ठाकुरली स्टेशन पर ही रोक लिया गया। इसके एस-8 कोच में आई गड़बड़ी को बाद में ठीक कर लिया गया। ठाकुरली स्टेशन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। इस घटना के बाद यात्रियों में डर फैल गया। उन्होंने तुरंत ही ट्रेन में सवार रेलवे स्टाफ को इसकी सूचना दी। आग बुझाने के 20 मिनट बाद ही इस ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बस पलटने से कई यात्री घायल

महाराष्ट्र में सोमवार को एक बस पलटने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि बस अलीबाग से पनवेल जा रही थी। इसमें 40 से 50 यात्री सवार थे। घटना में चार यात्री घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

गुजरात में भारी बारिश; सूरत के उमरपाड़ा में 4 घंटे में 347 मिमी बारिश
गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। सूरत के उमरपाड़ा तालुका में सुबह छह बजे से दस बजे के बीच 347 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ो के मुताबिक, राज्य में अब तक औसत मानसून बारिश का तीस फीसदी हासिल हुआ है। 

अहमदाबाद में दोपहर और शाम को भारी बारिश हुई। जिससे सड़कों के साथ-साथ अंडरपास पर भी जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे यातायात जाम हुआ और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, भरूच, नर्मदा, पंचमहल, वडोदरा और आणंद जिलों के कुछ हिस्सों में शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि में 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 347 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि भरूच के नेतरंग और नर्मदा जिले के गरुड़ेश्वर, नांदेड़ और तिलकपाड़ा तालुकों में 100 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई। विभाग ने मंगलवार को सूरत, नवसारी, वलसाड, छोटा उदयपुर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

पश्चिम बंगाल: चार नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के पक्ष में राज्यपाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह विधायी परंपराओं के अनुसार सदन परिसर के भीतर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के पक्ष में हैं। स्पीकर बनर्जी की ओर से यह टिप्पणी विधायक सयंतिका बंधोपाध्याय और रयात हुसैन सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर टीएमसी और राजभवन के बीच एक महीने से चल रहे विवाद के बाद आई है। पांच जुलाई को स्पीकर ने विधानसभा के एक विशेष सत्र के दौरान उपाध्यक्ष सीवी आनंद बोस द्वारा अधिकृत उपाध्यक्ष के बजया दो नवनिर्वाचित टीएमसी विधायकों को शपथ दिलाई। 

महाराष्ट्र: फंसे यात्रियों को राहत, कोंकण रेलवे मार्ग को परिचालन के लिए मंजूरी
महाराष्ट्र में एक सुरंग के बाहर मिट्टी के रिसाव के कारण सेवाएं बाधित होने और कई यात्रियों को घंटों ट्रेनों में फंसे रहने के चौबीस घंटे से ज्यादा समय बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर सोमवार शाम सात बजे से यातायात फिर से शुरू कर दिया गया। कोंकण रेलवे के अधिकारियों को उम्मीद है कि ट्रेन सेवाएं जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। 

राज्य के रोहा से केरल के थोकुर तक पहाड़ी इलाकों से गुजरने वाले कोंकण रेलवे मार्ग पर पिछले छह दिनों में यह दूसरा बड़ा व्यवधान था। इससे पहले 10 जुलाई को गोवा के पास परनेम सुरंग में जलभराव के कारण मार्ग पर यातायात 18 घंटे तक रोक दिया गया था। महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में विनहरे और दीवान खावती रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार शाम को जिस इलाके में रिसाव हुआ, वहां पिछले 24 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई थी। कोंकण रेलवे के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि शाम करीब सात बजे ट्रैक को परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया। जिसके बाद प्रभावित क्षेत्र से गुजरने वाली सीएसएमटी जाने वाली मंडोवी एक्सप्रेस पहली ट्रेन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed