फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates fire broke out n Malda Wes Bengal know more related news here

Updates: बंगाल में मालदा की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग; श्रीलंकाई नौसेना ने फिर भारतीय मछुआरों को पकड़ा

Mon, 05 Feb 2024 01:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 05 Feb 2024 01:48 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के नारायणपुर में एक फैक्टरी में भीषणआग लग गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
News and Updates fire broke out n Malda Wes Bengal know more related news here
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के नारायणपुर में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामेश्वरम में 23 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

तमिलनाडु के रामेश्वरम में पाल्क खाड़ी सागर में डेल्फ्ट द्वीप पर मछली पकड़ने के दौरान 23 मछुआरों को श्रीलंका के नौसेना ने पकड़ लिया। उनके साथ दो नावों को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में फर्जी डिग्री जारी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                केरल की एक महिला को मद्रास विश्वविद्यालय और कोट्टायम में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के फर्जी डिग्री जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रकाश में तब आया जब अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास की तरफ से इसपर शिकायत की गई। दरअसल, जांच में एक छात्र का डिग्री और मार्कशीट जांच के दौरान फर्जी पाया गया था। जांच के दौरान एर्लाकुलम से महिला को गिरफ्तार किया गया था। 
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                पुलिस ने बताया आरोपी महिला ने एमबीए किया था और अधिक पैसे कमाने की लालच में वह अकादमी चलाती थी. जहां वह मद्रास विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों की फर्जी सर्टिफिकेट छात्रों को प्रदान करती थी। 
विज्ञापन

तेलंगाना में दो व्यक्ति गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों व्यक्ति वेब सीरीज फर्जी से प्रेरित थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान लक्ष्मीनाराय के तौर पर की गई है। आरोपियों के पास से 810 नकली 500 के नोट जब्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रिंटर, स्कैनर भी बरामद किया गया है। इससे पहले ये आरोपी सोने की धोखाधड़ी मामले में शामिल थे।

गुजरात पुलिस ने मुंबई में इस्लामी उपदेशक को हिरासत में लिया
भड़काऊ भाषण के एक मामले की जांच कर रही गुजरात पुलिस ने रविवार को इस सिलसिले में मुंबई से इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुफ्ती सलमान फिलहाल घाटकोपर पुलिस थाने में है। मुफ्ती के सैकड़ों समर्थक उनकी तत्काल रिहायी की मांग करते हुए पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए, इससे इलाके में यातायात जाम हो गया।

श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री उल्लंघन के आरोप में तमिलनाडु के 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी दो नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं। मछुआरों को कथित तौर पर शनिवार रात नेदुनथीवु से पकड़ा गया था। गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीलंका के कांकेसंथुराई ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed