फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

Updates: त्रिपुरा में हमले में घायल हुए BJP कार्यकर्ता की मौत, MHADA की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 01:39 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Aug 2024 01:39 AM IST
सार

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हमले में घायल हुए एक भाजपा कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण का नकली पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हो गए।

विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा: हमले में घायल हुए BJP कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हमले में घायल हुए एक भाजपा कार्यकर्ता की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सहायक महानिरीक्षक (एआईजी), कानून एवं व्यवस्था, अनंत दास ने कहा, ‘12 अगस्त को घायल हुए युवक को जीबीपी अस्पताल (अगरतला) ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।’




 

महाराष्ट्र: MHADA  की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण का नकली पोर्टल बनाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंबई पुलिस की साइबर अपराध इकाई की शाखा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वेबसाइट बनाने के बाद सरकारी आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करते थे। 

आरोपियों में से एक की पहचान कल्पेश सेवक के रूप में ही है। कल्पेश का एक और साथी अमोल पटेल खुद को म्हाडा का अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू में पब से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
 बंगलूरू के सिटी कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात उस वक्त हुई, जब युवती कोरमंगला के एक पब में पार्टी के बाद हेब्बागोडी स्थित अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसने एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट ली, लेकिन उसने मौके का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने शनिवार रात पब में दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। इसके बाद, वह दोस्तों के साथ कार से घर के लिए निकली। रास्ते में वह कार से उतर गई और एनएमजी जंक्शन के पास उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली, जिसने उसका यौन उत्पीड़न कर सूनसान जगह फेंक कर फरार हो गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) रमन गुप्ता ने कहा, केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन

बंगाल : ट्रक से टकराई एसयूवी छह लोगों की मौत, एक घायल
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गौर रेलवे स्टेशन के पास एक एसयूवी के ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। सभी मृतक अलीपुर के रहने वाले थे। हादसा शनिवार आधी रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर हुआ। ट्रक के कालियाचक से मालदा शहर की तरफ आने के दौरान यह हादसा हुआ। बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों और पुलिस ने शवों को निकालने के बाद दो अन्य घायलों को अस्पताल भेजा था। 

कर्नाटक : जीका वायरस के  पांच मामले आए सामने
 कर्नाटक के बंगलूरू में जीका वायरस के पांच मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने रविवार को बताया कि 4 से 15 अगस्त के बीच बंगलूरू के जिगानी में यह मामले सामने आए हैं। मंत्री राव ने आगे बताया कि जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में जांच की गई। इस दौरान जीका संक्रमण के पांच मामले पाए गए। इसके मुताबिक रोकथाम की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जीका के भी साधारण लक्षण हैं और इसका इलाज डेंगू जैसा ही है। 

केरल हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का निधन
 केरल हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीपी मोहन कुमार का रविवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कोच्चि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कुमार 2002 में केरल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और उसके बाद उन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। वह 1994 से 2001 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे।

कुमार के परिवार में उनकी पत्नी ओमाना मोहनकुमार, बेटी डॉ. संगीता कोडोथ और बेटा एडवोकेट जयेश मोहनकुमार हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि कुमार आम लोगों को न्याय सुनिश्चित करने वाले अपने निर्णयों के लिए जाने जाते थे।

 

Assam: हिमंत बस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तारीफ की 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने बहुत प्रतिकूल परिस्थितियों में संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि असम के डॉक्टरों ने भी राज्यपाल से मुलाकात की और कोलकाता के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के लिए न्याय और चिकित्सा पेशेवरों के लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed