फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

Updates: कर्नाटक के राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां टकराईं; लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक एडजुटेंट जनरल बनें

Sat, 03 Aug 2024 02:01 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Aug 2024 02:01 AM IST
सार

कर्नाटक के राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां टकरा गईं, हालांकि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक एडजुटेंट जनरल के पद पर नियुक्त हुए हैं। 

विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

कर्नाटक के राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कोई घायल नहीं

विज्ञापन

दिल्ली में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत के काफिले में एक एम्बुलेंस सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि  घटना मध्य दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में हुई। हालांकि घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।


 

Army: लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक एडजुटेंट जनरल के पद पर नियुक्त
लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक को भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संभालने से पहले, वह त्रिशक्तिकोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्यपाल सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्यपाल सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यपालों के आग्रह किया कि वे सभी केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक असरदार पुल की भूमिका निभाएं। पीएम ने राज्यपालों से कहा कि लोगों और सामाजिक संगठनों के साथ इस तरह से बातचीत करने का आग्रह किया, जिससे वंचित लोगों को शामिल किया जा सके।

विज्ञापन

सईदा विनीता ने एनजीटी में रजिस्ट्रार जनरल का पद संभाला
मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा की सदस्य सईदा विनीता ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण की मुख्य पीठ में नए रजिस्ट्रार जनरल के रूप में कार्यभार संभाल लिया। विनीता ने चयन समिति की ओर से नियुक्त किए जाने के बाद 27 जुलाई को कार्यभार संभाला। वह 2007 में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में राज्य की न्यायिक सेवा में शामिल हुईं और 2012 में उन्हें सीनियर डिवीजन में पदोन्नत किया गया। अक्तूबर 2018 में जिला जज बनीं विनीता ने मध्य प्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed