फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, uttar pradesh, maharashtra, bengaluru, north east, crime news

Updates: टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सड़क पर फैला तेल, CM शिंदे ने देखा तो लोगों की मदद को आए आगे

Wed, 01 May 2024 02:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 May 2024 02:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सड़क पर तेल फैला हुआ देखा तो तुरंत अपने काफिले को रुकने का आदेश दिया। इसके बाद वह कार से उतरे और लोगों की मदद को आगे आए। 

विज्ञापन
news and update today, uttar pradesh, maharashtra, bengaluru, north east, crime news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे से अपने घर मुंबई जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में देखा की एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से सड़क पर तेल फैल गया है। उन्होंने बिना देरी किए तुरंत काफिल को रुकने का आदेश दिया और सुनिश्चित किया कि सड़क पर तेल रिसाव के कारण कोई भी फिसले नहीं। मामला पूर्वी एक्सप्रेसवे पर मुलुंड और भांडुप के बीच का है।

विज्ञापन

 

 महाराष्ट्र स्थापना दिवस की मुख्यमंत्री समेत इन नेताओं ने दी बधाई
आज महाराष्ट्र स्थापना दिवस है। राज्य में यह दिन उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि 63 साल पहले आज ही के दिन दोनों राज्यों की नींव रखी गई थी। इसी को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार से लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बधाई दी। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 64वें महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हुतात्मा चौक पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे पुलिस मुख्यालय में महाराष्ट्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 



वहीं, राज्यपाल रमेश बैस ने महाराष्ट्र दिवस पर ध्वजारोहण किया और परेड कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
 

ओडिशा: सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, दंपती की मौत
ओडिशा के कंधमाल जिले में एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार शाम रायकिया शहर में उस समय हुई जब वे अपनी बेटी को ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि दंपती को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सुभाष सिंह और उनकी पत्नी नलिनी नायक के रूप में हुई है। सिंह एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी थे, जबकि नलिनी रायकिया शहर में एक स्कूल शिक्षक थी।

विज्ञापन

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
तमिलनाडु के इरोड के पास बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में एक दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मेट्टुपलायम के पास सिरुमुगई जदायमपलायम के रहने वाले 35 साल के मुरुगन आज सुबह अपने परिवार के साथ कार से करूर लौटकर लौट रहे थे। भवानीसागर में वीवर्स कॉलोनी के पास उनकी एक अन्य कार से टक्कर हो गई। हादसे में दंपती और उनके दोनों बच्चों (आठ साल का अभिषेक और सात साल की नितिशा) की मौत हो गई। 

दूसरी कार में सवार कॉलेज के तीन छात्र भी घायल हो गए और उन्हें सत्यमंगलम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भवानीसागर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विस्तारा फ्लाइट की भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित
भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रहे एक विमान को बुधवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के ओलावृष्टि में फंसने के बाद आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में सवार 169 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं

अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) पर वापस आ गई। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा के कई हिस्सों में आज दोपहर हुई ओलावृष्टि के कारण विमान के विंडशील्ड में दरार आ गई। बीपीआईए के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा, ''एक विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया है और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।"

अगरतला: भीषण गर्मी के बीच भाजपा विधायक ने बारिश के लिए काली मंदिर में पूजा अर्चना की
त्रिपुरा में भीषण गर्मी के बीच भाजपा विधायक अंतरा देब सरकार ने बुधवार को सिपाहीजाला के कमलासागर में स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना की और बारिश के लिए दैवीय हस्तक्षेप की मांग की। राज्य पिछले दो हफ्तों से लू की चपेट में है और यहां का तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

भाजपा विधायक सरकार ने कहा, "हमारे यहां देवी काली की मूर्ति के पैर  और मंदिर के आसपास के क्षेत्र को धोने की परंपरा है। लंबे समय तक सूखा की स्थिति रहने पर बारिश होने के लिए दैवीय हस्तक्षेप की मांग की जाती है। चूंकि लू जारी है, आज हमने पास के तालाब से एकत्रित पानी के साथ अनुष्ठान किया" अनुष्ठान करने में सैकड़ों स्थानीय महिलाओं ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed