फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Newly elected members of Rajya Sabha to be administered oath on 22nd July

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य 22 जुलाई को सभापति के कक्ष में शपथ ग्रहण करेंगे

Fri, 17 Jul 2020 01:00 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 17 Jul 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Newly elected members of Rajya Sabha to be administered oath on 22nd July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य 22 जुलाई को सदन के चैंबर में शपथ लेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब अंतर सत्र की अवधि में सदस्य सदन के चैंबर में शपथ लेंगे ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के मानकों का पालन किया जा सके।

विज्ञापन


शपथग्रहण आमतौर पर या तो सत्र के दौरान होता है अथवा जब संसद सत्र नहीं होता है तब राज्यसभा के सभापति के चैंबर में होता है। राज्यसभा के लिए हाल के चुनाव में 20 राज्यों से 61 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक सदस्य को शपथ ग्रहण समारोह में अपने साथ केवल एक अतिथि को लाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन



राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस बारे में निर्णय किया है और इसमें राज्यसभा और लोकसभा दोनों से जुड़ी विभाग संबंधी संसद की स्थायी समितियों की बैठक शुरू करने और इन बैठकों में नए सदस्यों के हिस्सा लेने की इच्छा व्यक्त करने को ध्यान में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि के केशव राव और तिरूचि शिवा जैसे राज्यसभा के कुछ नवनिर्वाचित एवं दोबारा चुने गए कुछ सदस्य संसदीय समितियों के अध्यक्ष हैं और बिना शपथ लिए संबंधित समितियों की बैठक नहीं बुला सकते। नवनिर्वाचित सदस्य भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लिए बिना समितियों की बैठकों में हिस्सा नहीं ले सकते।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा के महासचिव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को 22 जुलाई को शपथग्रहण होने के बारे में लिखकर सूचित किया है। जो लोग इस दिन नहीं आ पाएंगे, उन्हें संसद के मानसून सत्र के दौरान शपथ दिलाई जाएगी।


अधिकारियों ने बताया कि नए सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण की योजना पहले बनाई गई थी, लेकिन कुछ सदस्यों द्वारा दिल्ली यात्रा करने के संबंध में व्यक्त की गई चिंताओं को देखते हुए इसे टाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed