फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Newborn girl thrown from 21 storey building in Mumbai Kandivali area, dies

मुंबई में नवजात बच्ची को 21वीं मंजिल से फेंका, मौत 

Thu, 05 Dec 2019 07:46 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Thu, 05 Dec 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Newborn girl thrown from 21 storey building in Mumbai Kandivali area, dies
newborn
ऐसा लग रहा है कि हमारे देश में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। कभी गर्भ में ही उनकी हत्या कर दी जाती है, तो कभी उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती हैं। दुस्साहस इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है कि सड़क चलते उन्हें बेरहम तरीके से मार दिया जाता है। 
विज्ञापन


अब मुंबई से रूह कंपाने वाला एक मामला सामने आया है। कांदीवली में गुरुवार को एक नवजात बच्ची को 21वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। बच्ची को देखकर पता चला कि उसका जन्म कुछ ही घंटों पहले हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना लालजी पाडा क्षेत्र में झुग्गियों में रहने वालों को बसाने के लिए बनाई गई बहुमंजिला इमारत की है। जय भारत कॉम्पलेक्स नाम की इमारत के एक फ्लैट से एक अज्ञात व्यक्ति ने बाथरूम की खिड़की से मासूम को फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची का जन्म कुछ ही समय पहले हुआ था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस फ्लैट या किस मंजिल से बच्ची को फेंका गया। बिल्डिंग के सुरक्षागार्ड ने इस शव को देखा और उसने बाकी लोगों को इसकी जानकारी दी। 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हो रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed