फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   newborn Child found found dead in kerala Child Commission report from Commissioner

Kerala: पॉश इलाके में मिला नवजात का शव, बाल आयोग ने कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Fri, 03 May 2024 11:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 May 2024 11:13 PM IST
सार

पलिस ने बताया कि नवजात एक पन्नी से लिपटा हुआ था। पुलिस ने जांच के आधार पर एक 23 साल की महिला को हिरासत में लिया। पीड़िता यौन उत्पीड़न का शिकार थी।

विज्ञापन
newborn Child found found dead in kerala Child Commission report from Commissioner
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केरल के पॉश आवासीय इलाके पनमपिल्ली में एक मृत नवजात मिला है। कोच्चि निगम के सफाई कर्मचारियों ने शव देखते ही पुलिस को सूचित किया। मामले में बाल अधिकार आयोग सक्रीय हो गया है। केरल राज्य बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष केवी मनोज कुमार ने शुक्रवार को पनमपिल्ली नगर का दौरा किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त को घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवजात एक पन्नी से लिपटा हुआ था। पुलिस ने जांच के आधार पर एक 23 साल की महिला को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता यौन उत्पीड़न का शिकार थी। उसने शुक्रवार तड़के अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। उसने अपने माता पिता से अपनी गर्भावस्था को छुपाया था, इसी डर से उसने बच्चे को पन्नी में लपेटकर सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन


घटना पर आयोग के अध्यक्ष ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों की देखभाल करने में असमर्थता है फिर भी उन्हें लावारिस छोड़ना या मार देना कोई विकल्प नहीं हो सकता। बच्चों की देखभाल और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रणालियां हमारे समाज में हैं, जैसे अम्माथोटिल या फिर चिल्ड्रन होम। यह संस्थाएं बच्चों को सुरक्षित रूप से उनकी परवरिश करती हैं और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed