{"_id":"60e8bca58ebc3e771a30c232","slug":"new-ministers-meet-their-predecessors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सलाह पर अमल: नए मंत्रियों ने अपने पूर्ववर्तियों से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम की सलाह पर अमल: नए मंत्रियों ने अपने पूर्ववर्तियों से की मुलाकात
Sat, 10 Jul 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:46 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री ने कहा था कि नए मंत्री अपने पूववर्तियों के अनुभवों से सीख लें
- रिजिजू ने रविशंकर व जी किशन रेड्डी ने प्रहलाद सिंह पटेल से की मुलाकात
विज्ञापन
मोदी के मंत्री...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल हुए कई नए मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर अमल करते हुए शुक्रवार को अपने विभाग के पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को मंत्री परिषद में शामिल हुए नए मंत्रियों से कहा था कि वह अपने पूर्ववर्तियों से मिलकर उनके मागदर्शन व अनुभवों से सीख लें।
विज्ञापन
नए मंत्रिमंडल में कानून मंत्री बनाए गए किरन रिजिजू ने पूर्व कानून मंत्री व भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लिया।
रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ‘अपने वरिष्ठ सहयोगी व पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की और उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन लिया।’
विज्ञापन
इसी तरह केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी सुबह सबसे पहले अपने पूर्ववर्ती व सहयोगी प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की। पटेल ने ट्वीट कर यह जनकारी दी। उन्होंने कहा ‘जी किशन रेड्डी मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए, मुलाकात अच्छी रही।’
विज्ञापन
नए स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने पीएम मोदी की सलाह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, पूर्ववर्तियों का मार्गदर्शन सौंपे गए काम को जानने का पहला कदम है।
सूत्रों ने बताया कि जो मंत्री अपने विभाग के पूर्व मंत्रियों से मुलाकात नहीं कर पाए हैं, वे जल्द ही मुलाकात की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई मंत्री विभिन्न बैठकों की वजह से अब तक मुलाकात नहीं कर पाए हैं।