फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Karnataka CM Basavaraj Bommai in Delhi; to meet PM Modi, Union ministers, hosted lunch for MPs from the state

दिल्ली में बोम्मई: पीएम से मिले कर्नाटक के नए सीएम, राज्य के लिए मांगी एम्स की सौगात

Fri, 30 Jul 2021 10:55 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली/चामराजनगर
पीटीआई, नई दिल्ली/चामराजनगर Published by: योगेश साहू Updated Fri, 30 Jul 2021 10:55 PM IST
सार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने अपने राज्य के सांसदों के साथ भोज भी किया। उधर, पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल के सवाल पर कहा कि मैं इसमें दखल नहीं दूंगा।

विज्ञापन
New Karnataka CM Basavaraj Bommai in Delhi; to meet PM Modi, Union ministers, hosted lunch for MPs from the state
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कर्नाटक के नए सीएम बसवराज बोम्मई - फोटो : Twitter : @PMOIndia

विस्तार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और करीब एक घंटे तक बातचीत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई पहली बार दिल्ली के दौरे पर आए हैं। बोम्मई ने यहां पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने यहां होटल अशोका में अपने राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोज का भी आयोजन किया। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नए नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक हो सकता है कैबिनेट का विस्तार: मुख्यमंत्री बोम्मई
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद बोम्मई ने कहा कि मैंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ बैठक में कैबिनेट विस्तान की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, हमें इसे लेकर अगले सप्ताह तक अनुमति मिल जाएगी। मैंने संभावित मंत्रियों के बारे में बैठक में चर्चा नहीं की। बोम्मई ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से समय मांगने के लिए वह फिर दिल्ली का दौरा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि हमारी सरकार 'रबर स्टांप' नहीं होगी, हमारे प्रशासन में केवल 'भाजपा स्टांप' चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने दिया राज्य के विकास में पूरे सहयोग का आश्वासन: सीएमओ
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री बोम्मई ने प्रधानमंत्री ने हुब्बल्ली-धारवाड़ के लिए एम्स और नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला बताए गए रायचुर में एम्स जैसे संस्थान के लिए अनुमति मांगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कलबुरगी में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को क्षेत्रीय एम्स जैसे अस्पताल में बदलने की अपील की।

बोम्मई को मंत्रिमंडल चुनने की पूरी आजादी, दखल नहीं दूंगा: येदियुरप्पा
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके बसवराज बोम्मई राज्य की कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को फिर से दोहराया कि वह नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चयन में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके उत्तराधिकारी और नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पार्टी नेतृत्व के परामर्श से अपनी टीम चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।


येदियुरप्पा ने बताया, बोम्मई आज दिल्ली में हैं, कुछ दिनों में वह केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि उनके मंत्रिमंडल में कौन होना चाहिए, मैं इसमें दखल नहीं दूंगा कि किसे मंत्री बनाया जाना चाहिए या नहीं। बोम्मई पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, वह चर्चा करेंगे और अपने कैबिनेट मंत्रियों को चुनेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसक के परिवार को सांत्वना देने के लिए चामराजनगर जिले का दौरा किया, जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में उनके इस्तीफे से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी और उन्हें पांच लाख रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed