फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New cancer drug inspired by the name of a nine year old girl will eliminate tumors from the root

Health: नौ साल की बच्ची के नाम से प्रेरित कैंसर की नई दवा, जड़ से खत्म करेगी ट्यूमर

Fri, 04 Aug 2023 05:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 04 Aug 2023 05:58 AM IST
सार

अमेरिका में कैंसर की एओएच1996 नामक दवा का इन्सानों पर परीक्षण शुरू किया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि दवा का नाम 1996 में जन्मी बच्ची आना ओलिविया हीली से प्रेरित है। उसे न्यूरोब्लास्टोमा नाम का कैंसर था।

विज्ञापन
New cancer drug inspired by the name of a nine year old girl will eliminate tumors from the root
सर्वाइकल कैंसर का स्वदेशी टीका (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौ साल की बच्ची के नाम से प्रेरित कैंसर की नई दवा ट्यूमर को जड़ से खत्म कर देगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये दवा शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को बगैर नुकसान पहुंचाए ही ट्यूमर पर अपना काम करती है।

विज्ञापन

अमेरिका में कैंसर की एओएच1996 नामक दवा का इन्सानों पर परीक्षण शुरू किया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि दवा का नाम 1996 में जन्मी बच्ची आना ओलिविया हीली से प्रेरित है। उसे न्यूरोब्लास्टोमा नाम का कैंसर था। 2006 में आना की मौत हो गई थी। हमने कैंसर खत्म करने वाली नई दवा का नाम एओएच1996 आना ओलिविया हीली को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में हम और बच्चों की जान बचा सकें। न्यूरोब्लास्टोमा बच्चों को होने वाला एक कैंसर है। ये एड्रिनल ग्लैंड्स का कैंसर है, जो पेट, छाती, गले की हड्डियों में विकसित होता है। 

विज्ञापन

शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं
दरअसल, कैंसर के इलाज- कीमोथैरेपी, रेडिएशन और इनवेसिव सर्जरी के दौरान मरीजों की स्वस्थ कोशिकाएं भी खत्म हो जाती हैं। इससे शरीर में कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। जैसे, बाल झड़ना और चेहरे का काला पड़ना। लेकिन इस दवा से पीड़ित व्यक्ति को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और शरीर पर किसी तरह का दुष्रभाव नहीं दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
दवा पर मुख्य रूप से काम कर रहे प्रोफेसर लिंडा मलकास ने कहा कि ये दवा कैंसर प्रोटीन व कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने का काम भी करती है। इससे ट्यूमर नहीं हो पाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed