फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal Violent clashes Update protesters opposing cable car project in eastern Nepal casualties and treatment

Nepal: पूर्वी नेपाल में हिंसक झड़प, केबल कार परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल भिड़े; 24 घायल

Sun, 23 Feb 2025 04:53 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Feb 2025 04:53 PM IST
सार

नेपाल में केबल कार परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। हिंसक झड़प के कारण 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Nepal Violent clashes Update protesters opposing cable car project in eastern Nepal casualties and treatment
नेपाल में केबल कार परियोजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के तापलेजंग जिले में केबल कार परियोजना का विरोध हो रहा है। पाथिभरा इलाके में केबल कार परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प में 12 सुरक्षाकर्मियों समेत कम के कम 24 लोगों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि 'नो केबल कार' नाम का समूह केबल कार निर्माण का विरोध कर रहा है। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की दलील है कि इस परियोजना के कारण क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मिट जाएगी।
विज्ञापन


तनावपूर्ण हालात में प्रशासन को निषेधाज्ञा लगानी पड़ी
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि तनाव पैदा होने के कारण तापलेजंद जिला प्रशासन ने फुंगलिंग बाजार और पाथिभारा क्षेत्र सहित जिले के कई हिस्सों में रविवार सुबह से ही निषेधाज्ञा लगाई गई। प्रतिबंधित इलाकों में पांच से अधिक लोगों को एक साथ जमा होने, सभा, जुलूस, प्रदर्शन जैसी गतिविधियों में शामिल की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


संसद में भी हो रहा है विरोध
तापलेजंग के मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लगाई गई है। हालात बेहतर होने पर प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं। इस मामले पर नेपाल के सांसद भी मुखर हैं। निचले सदन में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के राजेंद्र लिंगडेन और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के तोशिमा कार्की सहित कई विपक्षी दल के सांसदों ने सरकार से परियोजना पर रोक लगाने की अपील की है। सांसदों का कहना है कि स्थानीय लोग केबल कार निर्माण परियोजना का विरोध कर रहे हैं, इसलिए सरकार को तत्काल ये परियोजना बंद कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed