फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nepal diploment who is in india regins for fight election 

चुनाव लड़ने के लिए भारत में नेपाल के राजदूत का इस्तीफा

Sun, 08 Oct 2017 12:25 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sun, 08 Oct 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
nepal diploment who is in india regins for fight election 

भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने अपने देश में संसदीय चुनाव लड़ने की खातिर पद से इस्तीफा दे दिया है। उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने सामाजिक जीवन में उतरने के लिए दस्तावेज सौंप दिए हैं। नेपाल के बड़े अखबार ‘हिमालयन टाइम्स’ ने यह जानकारी प्रकाशित करते हुए बताया कि भारत में नेपाल के राजदूत ने अपना इस्तीफा उप प्रधानमंत्री व विदेशी मामलों के मंत्री कृष्ण बहादुर महारा को सौंप दिया है।

विज्ञापन


यह माना जा रहा है कि उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा इसलिए दिया है क्योंकि वह अब राजनीति में दोबारा आना चाहते हैं। मंत्रिपरिषद द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार करने के बाद वह इस पद से मुक्त हो जाएंगे। 
विज्ञापन


दीप कुमार उपाध्याय को सुशील कोइराला सरकार में अप्रैल-2015 को बतौर राजदूत नियुक्ति मिली थी। मई 2016 में सीपीएन-यूएमएल के नेतृत्व वाली केपी शर्मा ओली सरकार द्वारा उन्हें देशहित के खिलाफ काम करने के आरोप में वापस बुला लिया गया और पिछले साल प्रचंड सरकार ने उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed