{"_id":"5f88aaa446ed287cb005e6ab","slug":"neet-exam-results-will-be-declared-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Results 2020: आज घोषित होंगे नीट परीक्षा के नतीजे, यहां देखें अपना रिजल्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NEET Results 2020: आज घोषित होंगे नीट परीक्षा के नतीजे, यहां देखें अपना रिजल्ट
Fri, 16 Oct 2020 07:00 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
नीट परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम शुक्रवार को जारी होगा। बीते 13 सितंबर को मेडिकल में दाखिले के लिए 14.37 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसके नतीजे घोषित होने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
नीट के नतीजे पहले 12 अक्तूबर को आने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 प्रभावित नीट अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए परीक्षा परिणाम 16 अक्टूबर को निर्धारित कर दिया गया था।
विज्ञापन
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को 14 अक्तूबर को उन बच्चों की परीक्षा लेने की इजाजत दे दी थी जो कोरोना संक्रमित व कंटेनमेंट जोन में रहने के कारण 13 सितंबर को नीट परीक्षा में नहीं बैठ सके थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित हुई थी। परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 90 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
वहीं, कोरोना संक्रमित होने व कंटेनमेंट जोन में रहने की वजह से जिन छात्रों की नीट की परीक्षा छूट गई थी, वह 14 अक्तूबर को संपन्न हुई। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 14 अक्तूबर को परीक्षा देने की इजाजत दी थी।
ऐसे चेक करें नीट का रिजल्ट
-सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-आप रोल नंबर और अन्य दूसरी जानकारियों के जरिए लॉग इन कर सकते हैं।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।