फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nearly 70 Lakh Income Tax Non Filers Identified By Authorities this year

67.54 लोगों ने इस साल नहीं जमा किया इनकम टैक्स, विभाग करेगा कर्रवाई

Fri, 23 Dec 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
Nearly 70 Lakh Income Tax Non Filers Identified By Authorities this year
आयकर विभाग
नोटबंदी के बाद आयकर विभाग कालाधन रखने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। आयकर विभाग ने ऐसे 67.54 लाख अतिरिक्त लोगों को पकड़ा है जिन्होंने उच्च मूल्य के सौदे किए हैं, लेकिन 2014-15 में आयकर रिटर्न नहीं जमा किया है।
विज्ञापन


गैर-करदाता निगरानी प्रणाली (एनएमएस) के लिए सीबीडीटी ने प्रयास किया था, जो अब पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। यह आयकर विभाग की एक निति निर्माण बॉडी है, जो कि उन लोगों पर नजर रखती है जो टैक्स देने योग्य होने के बावजूद इसे अदा नहीं करते हैं।
विज्ञापन


सीबीडीटी ने अपने एक बयान में कहा है कि आयकर विभाग ने डाटा साइकिल के लिए पांच चक्रों में एक परिक्षण किया था। इसमें 67.54 लाख ऐसे लोग मिले हैं जो जिन्होंने वित्तिय वर्ष 2014-15 में उच्च मूल्य में लेन-देन किया, लेकिन उसका टैक्स नहीं जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि सरकार ने सभी कर दाताओं से आग्रह किया है कि वे वास्तविक आमदनी का खुलासा और उसी के अनुरूप टैक्स जमा करें।  इसके बावजूद कुछ लोगों ने इसमें सहयोग नहीं किया। इसे देखते हुए आयकर विभाग ने अपने अभियान को आगे बढ़ाता रहेगा जिससे अधिक मूल्य के लेन-देन करने वाले सभी लोग कवर न हो जाएं।

ई-पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी

Nearly 70 Lakh Income Tax Non Filers Identified By Authorities this year
income tax - फोटो : income tax
सीबीडीटी द्वारा बनाया गया एक 'अनुपालन माड्यूल' ई-पोर्टल पर अब भी आयकर विभाग ने रखा है, जिसमें आयकर विभाग टैक्स नहीं देने वालों के बारे में पूरी जानकारी है।


यह सूचना सिर्फ एक निश्चित पैन नंबर धारक को ही दिख सकती है जब वे ई-पोर्टल https.//incometaxindiaefiling.gov.in. पर लॉगइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed