फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA Presidential Candidate Draupadi Murmu Kolkata visit cancelled due to national mourning for Shinzo Abe

President Election: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रद्द किया कोलकाता दौरा, यह है वजह

Sat, 09 Jul 2022 01:13 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 09 Jul 2022 01:13 AM IST
सार

67 वर्षीय शिंजो आबे शुक्रवार यानी आठ जुलाई को अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। उस दौरान एक पूर्व सैनिक ने पीछे से उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन
NDA Presidential Candidate Draupadi Murmu Kolkata visit cancelled due to national mourning for Shinzo Abe
Draupadi Murmu, द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (9 जुलाई) को होने वाला कोलकाता दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने यह फैसला जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद घोषित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के चलते लिया। बता दें कि इस दौरे में वह पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों से मुलाकात करने वाली थीं। गौरतलब है कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। 

विज्ञापन

बंगाल भाजपा ने जारी किया बयान

द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से बयान भी जारी किया गया। इसमें बताया गया, 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में नौ जुलाई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक का एलान किया गया है। ऐसे में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नौ जुलाई को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।'

विज्ञापन

भाषण के दौरान आबे को मारी गई गोली

बता दें कि 67 वर्षीय शिंजो आबे सबसे ज्यादा समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। शुक्रवार यानी आठ जुलाई को जब वह अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। उस दौरान एक पूर्व सैनिक ने पीछे से उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा मुर्मू का बंगाल दौरा?

पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में ही रहेंगी। उनके कोलकाता दौरे का कार्यक्रम दोबारा तय किया जाएगा। इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed