फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA gain crucial ground in Rajya Sabha winning eight of 19 seats across eight states bjp get 11

राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें

Sat, 20 Jun 2020 11:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 20 Jun 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
NDA gain crucial ground in Rajya Sabha winning eight of 19 seats across eight states bjp get 11
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सत्ताधारी पार्टी भाजपा का राज्यसभा में अब पलड़ा भारी हो गया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में पार्टी को आठ राज्यों की 19 सीटों में से आठ पर जीत हासिल हुई है। इससे पहले पार्टी निर्विरोध तीन सीटें जीत चुकी है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन उन बड़े नेताओं में शुमार हैं जिन्हें शुक्रवार को जीत मिली है।

विज्ञापन

वहीं गुजरात और मणिपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां अनियमितताओं के आरोपों के बीच मतगणना देर से शुरू हुई। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के राज्यसभा में पहले 90 सदस्य थे। अब 245 सदस्यीय उच्च सदन में उसकी संख्या बढ़कर 101 हो गई है। यहां बहुमत संख्या 123 है। यह पहली बार है जब राज्यसभा में एनडीए की संख्या 100 के ऊपर पहुंची है।
विज्ञापन



उच्च सदन में अकेले भाजपा के पास 86 सीटे हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पास 65 सीटें हैं। एनडीए को यदि बीजू जनता दल (बीजेडी), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़घम (एआईएडीएमके) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) जैसे दलों का समर्थन मिलता है तो उसके पास बहुमत का पर्याप्त आंकड़ा है और वह संसद में महत्वपूर्ण कानून बनाने की स्थिति में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Rajya Sabha Election Result : सभी सीटों का परिणाम जारी, भाजपा को आठ तो कांग्रेस को चार सीटें

लोकसभा की बात करें तो यहां एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है। पहले 10 राज्यों की 24 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव शुरू में 26 मार्च को होने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण इन्हें स्थगित करना पड़ा था। कर्नाटक से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और अरुणाचल प्रदेश से एक उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।


राज्यसभा की बची हुई सीटों के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए। भाजपा को 24 में से 11 सीटों पर जीत हासिल हुई है। शुक्रवार को मतदान केंद्रों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और हैंड सैनिटाइजर की आपूर्ति की गई थी। इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया। इस चुनाव में लगभग एक हजार विधायकों ने हिस्सा लिया।

गुजरात से भाजपा को तीन सीटें मिली हैं। मार्च से अब तक आठ विधायकों के इस्तीफे की वजह से कांग्रेस को राज्य से दूसरी सीट पर जीत नहीं मिल पाई। परिणाम की घोषणा में देरी हुई क्योंकि कांग्रेस ने मांग की कि चुनाव आयोग विभिन्न आधारों पर भाजपा के दो वोटों को अमान्य करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed