फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB report says economic crimes decreased by 12 per cent in the pandemic

एनसीआरबी की रिपोर्ट: महामारी में 12 फीसदी घटे आर्थिक अपराध, जालसाजी के मामले सबसे ज्यादा

Fri, 17 Sep 2021 06:29 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Sep 2021 06:29 AM IST
सार

यूपी दूसरे स्थान पर पिछले साल कुल आर्थिक अपराधों में 48% मामले सिर्फ पांच राज्यों में आए। सबसे ज्यादा 18,528 मामले राजस्थान में और यूपी में 16,708 मामले आए। तेलंगाना में भी 12,985 मामलेों दर्ज हुए।
 

विज्ञापन
NCRB report says economic crimes decreased by 12 per cent in the pandemic
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में महामारी प्रभावित 2020 के दौरान आर्थिक अपराधों की संख्या में 12 फीसदी गिरावट देखने को मिली। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ‘क्राइम इन इंडिया-2020’ रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल आर्थिक अपराधों से जुड़े कुल 1,45,754 मामले सामने आए थे। 2019 में यह आंकड़ा 1,65,693 था।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में जालसाजी और धोखाधड़ी के कुल 1,27,724 मामले दर्ज किए गए थे। आर्थिक अपराधों के कुल मामलों में इनकी हिस्सेदारी 88 फीसदी रही।
विज्ञापन


इस दौरान आपराधिक विश्वासघात के 17,358 और जालसाजी (काउंटरफिटिंग) के 672 मामले सामने आए। पिछले साल देशभर में आर्थिक अपराधों के मामलों में कुल 1,18,965 लोग गिरफ्तार हुए। एनसीआरबी का कहना है कि मामलों में गिरावट पुलिस के बेहतर प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरों में दिल्ली शीर्ष पर, मुंबई दूसरे
2020 में 20 लाख से ज्यादा आबादी वाले 19 मेट्रोपॉलिटन शहरों में आर्थिक अपराधों की संख्या 2019 के 33,979 से 21% घटकर 26,970 रही। दिल्ली में सबसे ज्यादा 4,445 मामले आए। मुंबई 3,927 मामलों के साथ दूसरे और जयपुर 3,217 के साथ तीसरी व लखनऊ 2,224 मामले के साथ चौथे स्थान पर रहा। हालांकि, जयपुर में इसकी दर सबसे ज्यादा 104.7% रही। लखनऊ में यह 76.7% व पटना में 49.7% रही।

पांच साल में आर्थिक अपराध के मामले

वर्ष      संख्या

2016 1,43,524

2017 1,48,972

2018 1,56,268

2019 1,65,693

2020 1,45,754

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है तेलंगाना

राज्य           दर(%)

तेलंगाना      34.6

असम          28.4

केरल            25.8

राजस्थान     23.6

हरियाणा      23.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed