फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Spokesperson Nawab malik compared Amit Shah with General Dyer

गृह मंत्री अमित शाह पर एनसीपी नेता नवाब मलिक की विवादित टिप्पणी

Fri, 20 Dec 2019 04:26 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Dec 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
NCP Spokesperson Nawab malik compared Amit Shah with General Dyer
एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक (फाइल फोटो)

राकांपा नेता नवाब मलिक ने एक विवादास्पद बयान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तुलना बृहस्पतिवार को ब्रिटिश काल के एक फौजी अफसर जनरल डायर से की है। जनरल डायर ही वही शख्स था जिसके आदेश पर जालियांवाला बाग जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। वहीं, शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन


राकांपा प्रवक्ता मलिक ने कहा कि जिस तरह जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने गोलियां चलवाईं थीं उसी तरह अमित शाह लोगों पर फायरिंग करवा रहे हैं। वह जनरल डायर से कम नहीं है। उनका यह ट्वीट महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे की उस बयान का समर्थन करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि जामिया छात्रों का दमन जलियांवाला बाग हत्याकांड के जैसा ही है।

विज्ञापन

कुछ तत्व भारत में नहीं देखना चाहते शांति : शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं। ऐसे लोग देश में प्रवेश के लिए नेपाल और भूटान से लगने वाली हमारी सीमा के इस्तेमाल की कोशिश कर रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 56वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘नेपाल और भूटान के साथ भारत के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं। कुछ ऐसे तत्व हैं, जो भारत में शांति देखना नहीं चाहते हैं और वह इन दोनों सीमाओं को भारत में प्रवेश के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।’ 

उन्होंने कहा, एसएसबी भारत-नेपाल और भारत-भूटान की सीमाओं की रक्षा करता है। देश के 130 करोड़ लोग शांति से इसलिए सो पाते हैं, क्योंकि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवान माइनस 46 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसी प्रतिकूल मौसम स्थिति में भी देश की सेवा करते हुए सीमा की रक्षा कर रहे होते हैं। शाह ने कहा कि सरकार डेढ़ साल में यह सुनिश्चित करेगी कि सभी सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान कम से कम 100 दिन का समय अपने बच्चों और परिवार के साथ व्यतीत कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed