फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP plans to contest 40 to 45 seats in Karnataka Election

Karnataka Election: NCP की 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना, कल होगी मुंबई में अहम बैठक

Fri, 14 Apr 2023 12:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:40 PM IST
सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार  ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव की योजना को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को मुंबई में पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
NCP plans to contest 40 to 45 seats in Karnataka Election
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। वह आगामी चुनाव में 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। बता दें, यहां भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

विज्ञापन

कल होगी बैठक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार  ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव की योजना को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को मुंबई में पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस 

इस कदम को एनसीपी द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। गौरतलब है, एनसीपी को अपनी कमजोर राजनीतिक के कारण गोवा, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव चिह्न अलार्म घड़ी 
हाल ही में एनसीपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अलार्म घड़ी के चुनाव चिह्न के आवंटन के लिए चुनाव आयोग को एक अनुरोध लिखा था, जिसे चुनाव प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया। एनसीपी नेताओं ने कहा कि पार्टी राज्य भर में कुल 224 सीटों में से कम से कम 40-45 सीटों पर उम्मीदवारों को खड़ा करने की योजना बना रही है। साथ ही महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा क्षेत्र में महाराष्ट्र एकीकरण समिति को समर्थन देने की योजना बना रही है। 



बता दें, यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले सभी विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होने की बात कही थी। 

कर्नाटक में इस दिन होगा मतदान
उल्लेखनीय है, कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed