{"_id":"5f5be7836a176d25c617851c","slug":"ncb-catched-international-drug-racket-arrested-seven-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का एनसीबी ने किया भंडाफोड़, सात लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का एनसीबी ने किया भंडाफोड़, सात लोगों को किया गिरफ्तार
Sat, 12 Sep 2020 02:39 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका से तस्करी कर बड़ी मात्रा में लाई गई ड्रग को भी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो विदेशी नागरिक भी हैं।
विज्ञापन
दो किलो चरस के साथ पूर्व नौसैनिक को भी किया गया गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य ऑपरेशन में एजेंसी ने पूर्व नौसैनिक आर यादव को दो किलोग्राम प्रीमियम गुणवत्ता वाली चरस के साथ गिरफ्तार किया। इस चरण को ‘मलाना क्रीम’ के नाम से भी जाना जाता है। इन दोनों अभियानों को सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा, अधीक्षक धनंजय सोमे, जांच अधिकारियों राजीव सेहरावत, आरके मौर्या, चेतन और आनंद की टीम ने एक सितंबर से नौ सितंबर के बीच अंजाम दिया गया।
विज्ञापन