फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy Chief Said, We are aware of chinese activities in indian ocean region

भारत के न्योते को मालदीव ने ठुकराया, हिंद महासागर में चीन पर कड़ी नजर: नौसेना प्रमुख

Tue, 27 Feb 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Navy Chief Said, We are aware of chinese activities in indian ocean region
Admiral Sunil Lanba
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने दिल्ली में कहा कि मालदीव को 'मिलान' में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था, इस दौरान भारतीय नौसेना अभ्यास करने वाली थी, लेकिन मालदीव ने इनकार कर दिया। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना 6 से 13 मार्च तक सैन्य अभ्यास करेगी।
विज्ञापन


लांबा ने कहा कि हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर हमारी कड़ी नजर है। सेना की तैनाती कई सालों से की जाती रही है। भारतीय सेना के 8 से 10 जहाज हिंद महासागर में हर समय तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन

   

वहीं श्रीलंका के सेना प्रमुख एडमिरल रवींद्र विजेगुनार्टने ने कहा कि एक दावा किया गया था कि हंबनटोटा बंदरगाह का इस्तेमाल सैन्य अड्डे के रूप में किया जा रहा है, जबकि मैं वादा कर सकता हूं कि हमारे बंदरगाहों और जल में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी जो भारत की सुरक्षा चिंताओं को खतरे में डालें। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रपति सिरिसेना और प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि हम किसी भी देश के साथ सैन्य गठबंधन नहीं करेंगे। 

आपको बता दें कि चीन मालदीव में साझा महासागरीय वैधशाला स्टेशन स्थापित करने कोशिश कर रहा है। यदि ऐसा हो जाता है तो इससे भारत के लिए सुरक्षा से जुड़ी नई परेशानी सामने खड़ी हो सकती है। मालदीव के विपक्षी नेता का दावा है कि इस वैधशाला में सैन्य आवेदन के साथ ही सबमरीन बेस भी होगा।


मालदीव के जिस मकुनूथू स्थान पर यह वैधशाला बनाने की कोशिश की जा रही है, वह भारत से ज्यादा दूर नहीं है। मालदीव की राजधानी माले के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इससे चीन को हिंद महासागर का एक महत्वपूर्ण अड्डा मिल जाएगा। जहां से कई व्यापारिक और दूसरे जहाजों की आवाजाही होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed