फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy Chief Admiral R. Hari Kumar said that laws are continuously being violated in the South China Sea

इंडो-पैसिफिक: 'दक्षिण चीन सागर में कानूनों का उल्लंघन', नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कही यह बात

Wed, 15 Nov 2023 09:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 09:01 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के 'द इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग 2023' को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय नौसेना ने समुद्री कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में अधिक रचनात्मक भूमिका निभाने के अपने प्रयासों को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
Navy Chief Admiral R. Hari Kumar said that laws are continuously being violated in the South China Sea
Navy Chief Admiral R Hari Kumar (File Photo) - फोटो : ANI

विस्तार

चीनी सेना द्वारा मछुआरों को धमकाने से दक्षिण चीन सागर में स्थापित कानूनों के उल्लंघन की संख्या बढ़ गई है। यह साफतौर पर समुद्री अनुशासन के लिए खतरा है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने बुधवार को यह बात कही। इंडो-पैसिफिक में बहुराष्ट्रीय ताकतों की बढ़ती मौजूदगी के कारण यह डर है कि क्षेत्र का 'ग्लोबल कॉमन्स' 'कंटेस्टेड' सीज' में बदल सकता है। 
विज्ञापन


इंडो-पैसिफिक की भौगोलिक परिभाषा के बारे में अलग-अलग व्याख्याओं पर चर्चा करते हुए नौसेना प्रमुख ने कहा, यह क्षेत्र भारत के लिए अफ्रीका के पूर्वी तटों से लेकर अमेरिका के पश्चिमी तटों तक फैला हुआ है। वहीं अमेरिका के लिए यह प्रशांत तट रेखा से लेकर हिंद महासागर है। लेकिन जब इंडो-पैसिफिक को परिभाषित करने की बात आती है तो सीमाएं ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं रह जाती है। उन्होंने कहा, अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त सहित कई अभियानों के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय बलों के 50 से अधिक युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन


बता दें सेमिनार में भारत-प्रशांत समुद्री व्यापार और कनेक्टिविटी पर भू-राजनीतिक प्रभावों' पर जोर दिया, जिसमें "समुद्री सुरक्षा" सहित भारत-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) के सभी सात स्तंभों के बीच बहुआयामी संबंधों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के वार्षिक शीर्ष स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 'द इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग 2023' को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय नौसेना ने समुद्री कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में अधिक रचनात्मक भूमिका निभाने के अपने प्रयासों को प्राथमिकता दी है। पूरे क्षेत्र में और इसे तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं में रेखांकित किया। एडमिरल हरि कुमार ने आम समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए 'सहभागी' और 'समावेशी' दृष्टिकोण के साथ आम समुद्री चुनौतियों का सामना करने के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed