{"_id":"60b9fea633f6d92d3c0a5f42","slug":"naturopathy-how-much-helpful-to-fight-with-coronavirus-all-you-need-to-know-from-experts-amar-ujala-foundation-initiative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उलझन: कोरोना से जंग में प्राकृतिक चिकित्सा कितनी मददगार, अमर उजाला के मंच पर विशेषज्ञ देंगे जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उलझन: कोरोना से जंग में प्राकृतिक चिकित्सा कितनी मददगार, अमर उजाला के मंच पर विशेषज्ञ देंगे जवाब
Fri, 04 Jun 2021 03:51 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 04 Jun 2021 03:51 PM IST
सार
विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
आज कोरोना और प्राकृतिक चिकित्सा पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। लाखों लोग इस खौफनाक बीमारी की चपेट में हैं। इस दौरान देश में एलोपैथी और आयुर्वेद से कोरोना के इलाज को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि कोरोना से जंग में प्राकृतिक चिकित्सा कितनी मददगार साबित हो सकती है? साथ ही, इस बीमारी से मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर से कैसे बचाव करें? विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारा व्हाट्सएप नंबर 7982831570 है।
विज्ञापन
इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
4 जून यानी आज शाम 5 बजे कोरोना महामारी और प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित सवालों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि अगर कोई मरीज प्राकृतिक चिकित्सा से कोरोना का इलाज करना चाहता है तो वह इनका इस्तेमाल कैसे करे? अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से हो रही इस चर्चा में विशेषज्ञ काफी जानकारी देंगे। इस दौरान किचन रेमिडीज स्पेशलिस्ट प्रवीण कुमार अमर ग्वालियर स्थित मानसिक आरोग्यशाला के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अमन किशोर और उजाला सिग्नस के चेस्ट मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. बिलाल अकबर पाठकों के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना टीकाकरण से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/), ट्विटर हैंडल (https://twitter.com/AmarUjalaNews/status/1395010298856177668) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/channel/UCP_wvXToU5ohFLbTAkatvsw) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। साथ ही, आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप नंबर 7982831570 पर भी भेज सकते हैं।
लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले
गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब घटती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण के मरीजों में भले ही कमी आ गई है, लेकिन कोविड से होने वाली मौतों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ रहे मामलों ने खौफ बढ़ा दिया है।