फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nationwide cleanliness drive to be conducted on October 1: MoHUA

शहरी मामलों का मंत्रालय: एक अक्तूबर को चलाया जाएगा राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान, PM ने की श्रमदान की अपील

Sun, 24 Sep 2023 07:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Sep 2023 07:56 PM IST
सार

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा कि स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर एक अक्तूबर को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Nationwide cleanliness drive to be conducted on October 1: MoHUA
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने रविवार को कहा कि स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर एक अक्तूबर को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गांधी जयंती से पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एक अनूठा आह्वान किया है। इसमें कहा गया है कि 'मन की बात' की 105वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे सामूहिक रूप से 'स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान' करने की अपील की और कहा कि महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें 'स्वच्छांजलि' दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया है, 'यह विशाल स्वच्छता अभियान जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार स्थानों, रेलवे पटरियों, जल निकायों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों आदि की वास्तविक सफाई गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान करता है।' इसमें कहा गया है, 'प्रत्येक शहर, ग्राम पंचायत, नागरिक उड्डयन, रेलवे, सूचना एवं प्रौद्योगिकी आदि जैसे सरकार के सभी क्षेत्रों, सार्वजनिक संस्थानों में नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रमों की सुविधा होगी।'
 

विज्ञापन

इसमें यह भी कहा गया है कि स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने में रुचि रखने वाले गैर सरकारी संगठन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और निजी संगठन भी शहरी स्थानीय निकायों या जिला प्रशासन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह मेगा स्वच्छता अभियान 'स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा-2023' का हिस्सा है, जो 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed