फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Voters Day today: Vice President Naidu, CEC Chandra and Minister Rijiju said big things, Rahul took a jibe

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: उपराष्ट्रपति नायडू, सीईसी चंद्रा व मंत्री रिजिजू ने कही बड़ी बात, राहुल ने कसा तंज

Tue, 25 Jan 2022 02:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 Jan 2022 02:27 PM IST
सार

National Voters Day 2022: आज देश में 95.3 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। इनमें से 49 करोड़ पुरुष तो 46 करोड़ महिला मतदाता हैं। पंजीकृत वोटरों में से 1.92 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं। 
 

विज्ञापन
National Voters Day today: Vice President Naidu, CEC Chandra and Minister Rijiju said big things, Rahul took a jibe
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विस्तार

देश आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, मुख्य चुनाव आयुक्त सीईसी सुशील चंद्रा, केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फर्जी मतदान को लेकर तंज किया। 

विज्ञापन


देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के मौके पर इस दिवस की शुरुआत की थी। विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए यह पहल की गई थी। चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि देश भर के सभी मतदान केन्द्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाए, जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी। इस सिलसिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाते हैं। 

विज्ञापन

देश में आज कुल 95 करोड़ वोटर : चंद्रा

National Voters Day today: Vice President Naidu, CEC Chandra and Minister Rijiju said big things, Rahul took a jibe
sushil chandra

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सीईसी चंद्रा ने कहा कि आज देश में 95.3 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। इनमें से 49 करोड़ पुरुष तो 46 करोड़ महिला मतदाता हैं। पंजीकृत वोटरों में से 1.92 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं। 

चंद्रा ने कहा कि देश के हर वयस्क व्यक्ति को आजादी के वक्त से ही मतदान का अधिकार है। उस वक्त नए नवेले आजाद देश की साक्षरता दर मात्र 18 फीसदी थी, फिर भी सभी को मताधिकार देना, सच में क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना रोधी टीकाकरण का काम तेजी से जारी है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं। 

आम चुनाव में 75 फीसदी मतदान सुनिश्चित करें, एक साथ चुनाव पर सहमति बनाएं : नायडू

National Voters Day today: Vice President Naidu, CEC Chandra and Minister Rijiju said big things, Rahul took a jibe
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मतदाता दिवस के मौके पर चुनाव आयोग से कहा कि वह अगले आम चुनाव में 75 फीसदी मतदान सुनिश्चित करे, ताकि चुनावी लोकतंत्र ज्यादा समावेशी बने। इसके साथ ही उन्होंने संसद व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने पर आम सहमति बनाने के भी प्रयास करने की अपील की। 
विज्ञापन

वोट दें ताकि कोई आपके अधिकारों का गला ना घोंट दे : राहुल गांधी

National Voters Day today: Vice President Naidu, CEC Chandra and Minister Rijiju said big things, Rahul took a jibe
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपील की है। अपनी अपील में उन्होंने लोकतंत्र और वोट के महत्व को भी बताया है। राहुल गांधी ने इसके साथ ही मतदाताओं से सजग रहने व अपने मताधिकार की रक्षा करने का आह्वान किया है। अपील के साथ उन्होंने तंज भी किया है। 
लोकतंत्र यानि असहमति
लोकतंत्र यानि शांतिपूर्ण विरोध
लोकतंत्र यानि सामाजिक समानता
लोकतंत्र यानि आपका वोट।

वोट दें ताकि कोई आपके अधिकारों का गला ना घोंट दे!
- राहुल गांधी, #NationalVotersDay
 

चुनाव आयोग को बदनाम करने वाले लोकतंत्र को बदनाम कर रहे : रिजिजू

National Voters Day today: Vice President Naidu, CEC Chandra and Minister Rijiju said big things, Rahul took a jibe
किरण रिजिजू - फोटो : social media
केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने इस मौके पर कहा, 'जो तत्व भारत के चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, वास्तव में वे देश के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को आलोचना करने का अधिकार है लेकिन भाषा को ध्यान में रखें। अदालत चुनाव आयोग की आलोचना कर सकती है, लेकिन न्यायाधीशों को भी आलोचना करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के बारे में सोचना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed