फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 28 Sept Bengal Election Commission Row Tamil Nadu north east west south politics crime news

न्यूज डायरी: बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या; नाइटक्लब में महिला से छेड़छाड़, 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 04:46 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 28 Sep 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
National Updates 28 Sept Bengal Election Commission Row Tamil Nadu north east west south politics crime news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार शाम एक बूथ-स्तर के भाजपा कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय चंदन भल्ला के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति को गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। परिवार ने बताया कि भल्ला को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले। BJP के बोलपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष श्यामपद मंडल ने भल्ला को पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बताया। मंडल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस प्रशासन 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करे।

विज्ञापन

कोलकाता के नाइटक्लब में महिला से छेड़छाड़, 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

राज्य के ही एक अन्य मामले में कोलकाता पुलिस ने रविवार को कोलकाता में EM बाईपास के किनारे एक लक्जरी होटल के नाइटक्लब में महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप में एक 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद राफे अजीम के रूप में हुई है। उसे बेनियापुकुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित उसके आवास से पकड़ा गया। प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला अपने दोस्तों के साथ नाइटक्लब गई थी। रात करीब 2 बजे एक व्यक्ति और उसके साथियों ने उनका रास्ता रोका। आरोपी ने महिला के प्रति "अभद्र और आपत्तिजनक" भाषा का प्रयोग किया और फिर मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर गिरफ्तारी हुई। पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed