फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nation and leaders paid tribute to Sardar Patel and Indira Gandhi today

National Unity Day: सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को देश कर रहा नमन, राहुल ने तेलंगाना में दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Oct 2022 08:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 31 Oct 2022 08:46 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री समेत अनेक नेताओं ने सरदार पटेल के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। 

विज्ञापन
Nation and leaders paid tribute to Sardar Patel and Indira Gandhi today
tribute to Sardar Vallabhbhai Patel on his birth anniversary today - फोटो : ANI

विस्तार

देश आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 'एकता दिवस' के रूप में मना रहा है। आज ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि भी है। दिवंगत नेताओं का देश के नेता व नागरिक पुण्य स्मरण कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री समेत अनेक नेताओं ने सरदार पटेल के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। 

विज्ञापन

सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की एकता व 500 से ज्यादा देसी रियासतों का विलय करा कर अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, इंदिरा गांधी ने देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए किए गए संघर्ष के चलते बलिदान दे दिया। 31 अक्तूबर 1984 को दिल्ली में उनके निवास पर उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 


शक्ति स्थल पहुंचे सोनिया गांधी, खरगे व अन्य नेता
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेताओं ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में सरदार पटेल और दादी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed