फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Police Academy will do a course of Anti-Terrorist Special

आतंकियों की कमर तोड़ने को तैयार होंगे ‘सिंघम’, गृह विभाग ने बनाया प्लान

Sat, 24 Sep 2016 02:47 AM IST
पुनीत शर्मा/ मथुरा
पुनीत शर्मा/ मथुरा Updated Sat, 24 Sep 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
National Police Academy will do a course of Anti-Terrorist Special

देश में बढ़ते आतंकी हमलों के खतरे के मद्देनजर पुलिस फोर्स को अपडेट करने की तैयारी है। इसके लिए गृह विभाग आईपीएस से लेकर दरोगा तक को एंटी टेरेरिस्ट स्पेशल कोर्स कराने जा रहा है। अफसरों को नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद जबकि इंस्पेक्टर और दरोगा को बीपीआरएनडी प्रशिक्षण दिलाएगी। डीजी ट्रेनिंग सुलखान सिंह का कहना है कि बीपीआरएनडी ने एंटी टेरेरिस्ट कोर्स कराने की बात कही है।

विज्ञापन


अभी संस्थानों में कोर्स चल रहे हैं, लिहाजा खाली होने के साथ ही कोर्स कराए जाएंगे। पुलिस के लिए ऐसे प्रशिक्षण की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है, जिससे वह किसी एक्सपर्ट के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्थिति को सामान्य कर सकें। अगर कहीं बम मिलता है तो बम डिस्पोजल दस्ते के आने से पहले उसे बेकार कर सकें। रास्तों में बिछी माइन को कैसे तलाश किया जाए।
विज्ञापन


संदिग्धों की पहचान कैसे करेंगे। देश में सक्रिय सभी आतंकी संगठन, उनका नेटवर्क और वारदात करने का तरीका भी सिखाया जाएगा। नेशनल पुलिस अकादमी पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देगी। यह अधिकारी बतौर मास्टर ट्रेनर यहां ट्रेनिंग लेंगे और बाद में अपने-अपने जोन में पुलिसकर्मियों को ट्रेंड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगा प्रशिक्षण

National Police Academy will do a course of Anti-Terrorist Special

वहीं गृह विभाग की एजेंसी ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएनडी) एक्सपर्ट के माध्यम से एसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और दरोगा को कोर्स कराएगी। इसके लिए ट्रेनिंग मुख्यालय से संपर्क किया गया है।    
 
- बम को निष्क्रिय करना
- भीड़ में संदिग्ध की तलाश करना
- मकान में छुपे आतंकियों पर अटैक करना
- आतंकियों के नेटवर्क का पता करना
- आपरेशन सर्च चलाना
- रास्ते में बिछी माइन का पता करना
- रात के अंधेरे में दहशतगर्दों की तलाश करना
- सक्रिय आतंकी संगठनों का नेटवर्क पढ़ना
- भीड़ में घुसे दहशतगर्दों को बगैर जनहानि के पकड़ना
- गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ करना

आतंकी संगठनों के जुड़े निकले हैं तार
उत्तर प्रदेश में जैश ए मोहम्मद, हूजी, हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैय्यबा और इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के  नेटवर्क से जुड़े लोग पकड़े जाते रहे हैं। खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक ये आतंकी संगठन अभी नौजवानों को लालच देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed