फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National parties collected Rs 15,077 crore from unknown sources between 2004-05 and 2020-21: ADR

ADR Report: राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से मिले 15,077 करोड़ रुपये मिले, कांग्रेस पहले नंबर पर

Fri, 26 Aug 2022 05:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 26 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कांग्रेस ने अज्ञात स्रोतों से आय के रूप में 178.782 करोड़ रुपये की घोषणा की, जो अज्ञात स्रोतों (426.742 करोड़ रुपये) से राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 41.89 प्रतिशत है।

विज्ञापन
National parties collected Rs 15,077 crore from unknown sources between 2004-05 and 2020-21: ADR
ADR Report - फोटो : Social Media

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के एक विश्लेषण से पता चला है कि राष्ट्रीय दलों ने 2004-05 और 2020-21 के बीच अज्ञात स्रोतों से 15,077.97 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए हैं। 2020-21 के लिए अज्ञात स्रोतों से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की कुल आय 690.67 करोड़ रुपये रही। एडीआर ने इस विश्लेषण के लिए आठ राष्ट्रीय दलों और 27 क्षेत्रीय दलों का ब्योरा जांचा। राष्ट्रीय दलों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी), कम्युनिटी पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (सीपीएम), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPEP) शामिल थीं।  

विज्ञापन


इन क्षेत्रीय दलों ने भी अज्ञात स्रोतों से कमाई की 
क्षेत्रीय दलों में आप, एजीपी, एआईएडीएमके, एआईएफबी, एआईएमआईएम, एआईय़ूडीएफ, बीजेडी, सीपीआई (एमएल), डीएमडीके, डीमके, जीपीएफ, जेडीएस, जेएमएम, केसी-एम, एमएनएस, एनडीपीपी, एनपीएफ, रालोद, शिअद, एसडीएफ, शिवसेना, एसकेएम, टीडीपी, टीआरएस, वाईएसआर-कांग्रेस और पीएमके शामिल हैं। पार्टियों के आयकर रिटर्न (आईटीआर) और भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के साथ दायर किए गए दान विवरण के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाया गया कि वित्त वर्ष 2004-05 और 2020-21 के बीच राष्ट्रीय दलों ने अज्ञात स्रोत से 15,077.97 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आठ राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने अज्ञात स्रोतों से 426.74 करोड़ रुपये की आय घोषित की है और 27 क्षेत्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से 263.928 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने अज्ञात स्रोतों से 78 करोड़ रुपये कमाए
वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कांग्रेस ने अज्ञात स्रोतों से आय के रूप में 178.782 करोड़ रुपये की घोषणा की, जो अज्ञात स्रोतों (426.742 करोड़ रुपये) से राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 41.89 प्रतिशत है। भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से 100.502 करोड़ रुपये की आय घोषित की, जो अज्ञात स्रोतों से राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 23.55 प्रतिशत है। अज्ञात आय के मामले में शीर्ष पांच क्षेत्रीय दलों में वाईएसआर-कांग्रेस 96.2507 करोड़ रुपये, डीएमके 80.02 करोड़ रुपये, बीजेडी 67 करोड़ रुपये, एमएनएस 5.773 करोड़ रुपये, आप 5.4 करोड़ रुपये शामिल हैं। चुनावी बॉन्ड से हुई कुल 690.67 करोड़ रुपये में से आय 47.06 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआर ने कहा कि वित्त वर्ष 2004-05 और 2020-21 के बीच कूपन की बिक्री से कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त आय 4,261.83 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सात राजनीतिक दलों की ऑडिट और योगदान रिपोर्ट में विसंगतियां हैं। इन सात पार्टियों में एआईटीसी, भाकपा, आप, शिअद, केसी-एम, एआईएफबी और एआईयूडीएफ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed