फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Mission for Clean Ganga gets registered in Guinness Book of World Records

गंगा उत्सव: एक घंटे में ही बन गया रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम 

Mon, 01 Nov 2021 07:03 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 07:03 PM IST
सार

एक घंटे की अवधि के दौरान फेसबुक पर लाखों प्रविष्टियां दर्ज की गईं। इसमें सभी क्षेत्रों के लोगों ने भागादारी की और एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ। 

विज्ञापन
National Mission for Clean Ganga gets registered in Guinness Book of World Records
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा उत्सव के पहले दिन स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया। फेसबुक पर एक घंटे में हाथ से लिखे नोट्स की सबसे अधिक तस्वीरें अपलोड की गईं। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फेसबुक पर गंगा पर अपना संदेश पोस्ट किया, जिसके बाद गिनीज गतिविधि को आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


एक घंटे में लाखों प्रविष्टियां
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक घंटे की अवधि के दौरान लाखों प्रविष्टियां दर्ज की गईं। इसमें सभी क्षेत्रों के लोगों की भागीदारी रही। कई लोगों ने अपने खुद के बनाए साहित्यिक अंशों को कार्यक्रम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। 
विज्ञापन


गंगा उत्सव -द रिवर फेस्टिवल 2021 के पहले दिन एक घंटे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक हाथ से लिखे नोट्स की तस्वीरें अपलोड करने का रिकॉर्ड स्थापित किया गया। अधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम गंगा कायाकल्प के बारे में जागरूकता बढ़ाने और गंगा उत्सव - द रिवर फेस्टिवल 2021 की पहुंच को गति देने के लिए आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत बोले- मिशन को आम आदमी से जोड़ने में रहे सफल 
वहीं, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सोमवार को कहा कि गंगा की सफाई सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि पवित्र नदी भारत की आर्थिक गतिविधियों की नींव रही है। शेखावत ने गंगा उत्सव में कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन आम आदमी को नदी से जोड़ने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा, हमने गंगा को आम आदमी से जोड़ने में कामयाबी हासिल की है और इसे एनएमसीजी के तहत जन आंदोलन बनाया है। गंगा की सफाई की प्रक्रिया को अंजाम देने में करोड़ों लोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed