फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Takes Action, Raids 16 Locations in Tamil Nadu Related to ISIS Links Details in Hindi

ISIS Radicalisation Case: आईएसआईएस से जुड़े मामले में एनआईए की कार्रवाई, तमिलनाडु के 16 स्थानों पर छापेमारी

Tue, 28 Jan 2025 08:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Jan 2025 08:55 AM IST
विज्ञापन
NIA Takes Action, Raids 16 Locations in Tamil Nadu Related to ISIS Links Details in Hindi
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI

तमिलनाडु में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की बड़ी कार्रवाई चल रही है। जांच एजेंसी की टीम राज्य में कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एनआईए तमिलनाडु में चेन्नई समेत 16 स्थानों पर तलाशी ले रही है। छापेमारी आईएसआईएस कट्टरपंथी मामले से जुड़ी है।

विज्ञापन


विशेष इनपुट के आधार पर मंगलवार सुबह से ही तलाशी चल रही है। कार्रवाई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि संदिग्धों के ठिकानों पर की जा रही इन तलाशियों का मकसद आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा देने और सदस्यों की भर्ती करने में शामिल व्यक्तियों से संबंधित सबूतों को उजागर करना है। यह आईएसआईएस समर्थकों के खिलाफ पिछले साल दर्ज किया गया एक मामला है, जिसका खुलासा जांच के दौरान किया गया था।
विज्ञापन


पिछले साल 21 अक्तूबर को एनआईए ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में 2022 में हुए कार बम विस्फोट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। धमाके के लिंक आईएसआईएस से जुड़े होने का संदेह जताया गया था। मामले में एनआईए की जांच से पता चला कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए धन मुहैया कराने के लिए मिलीभगत की थी। एक अन्य मामले में एनआईए ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed