{"_id":"62fa745f4f5910774f2415af","slug":"national-flag-was-hoisted-for-first-time-at-idgah-ground-in-bengaluru-and-pramod-sawant-gave-big-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में पहली बार लहराया तिरंगा, गोवा के सीएम सावंत ने भी किए बड़े एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day: बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में पहली बार लहराया तिरंगा, गोवा के सीएम सावंत ने भी किए बड़े एलान
Mon, 15 Aug 2022 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:13 PM IST
सार
बेंगलुरु के चामराजपेट ईदगाह मैदान में सोमवार को पहली बार तिरंगा लहराया गया। इस दौरान वहां सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की सराहना की।
विज्ञापन
Independence Day
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश आज अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है। इस मौके पर ना केवल देश में बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी बड़ी उमंग और जोश-खरोश के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस मौके पर बेंगलुरु के चामराजपेट ईदगाह मैदान में सोमवार को पहली बार तिरंगा लहराया गया। इस दौरान वहां सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर मजबूती के साथ अंकुश लगा है। वहीं गोवा के सीएम ने भी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर कई बड़े एलान किए।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होगा स्कूल का नाम: सावंत
वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि 1947 में देश के आजाद होने के बाद गोवा की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों का सम्मान जरूरी है। इसलिए हम आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का वह पूरे देश में ढूंढ-ढूंढकर सम्मान करेंगे। वे पणजी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सबको पता है कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, लेकिन गोवा, दमन दीव और दादरा नगर हवेली पुर्तगालियों का गुलाम था। इसलिए भारत की आजादी अधूरी थी। उन्होंने कहा कि जहां भी फ्रीडम फाइटर को सम्मानित किया जाएगा, वहां के एक सरकारी स्कूल का भी नाम उनके ही नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
मोदी सरकार में केंद्र के स्तर पर कोई भ्रष्टाचार नहीं: कोश्यारी
महाराष्ट्र के पुणे में जिला परिषद के गठन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी देश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें जनता के समर्थन की ताकत की जरूरत है। कोश्यारी ने कहा कि गत आठ साल में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के शासन में केंद्र के स्तर पर कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
विज्ञापन
75 साल बाद फहराया गया तिरंगा
आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर कर्नाटक के बेंगलुरु के चामराजपेट ईदगाह मैदान में पहली बार तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर सुरक्षा को ध्यान में ऱखते हुए आरएएफ, सीएआर और कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। दरअसल, इस जमीन पर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने हाल में राजस्व विभाग का दावा घोषित किया है। वहीं, दूसरी ओर वक्फ बोर्ड इसपर अपने स्वामित्व का दावा करता है। उसका कहना है कि बीबीएमपी का जमीन ट्रांसफर करना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।