फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik Police got bomb threat inputs of Rahul Gandhi Home Ministry

Rahul Gandhi: राजीव गांधी की तरह राहुल को भी बम से उड़ाने के इनपुट, गृह मंत्रालय ने कहा- बढ़ाई जाए सुरक्षा

Sat, 02 Mar 2024 05:33 AM IST
जलज मिश्रा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2024 05:33 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Nashik Police got bomb threat inputs of Rahul Gandhi Home Ministry
राहुल गांधी। - फोटो : कांग्रेस।

विस्तार

महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को मिली है जेड प्लस सुरक्षा
राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed