फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASA scientists said Earth may have already been visited by aliens but we might missed them

नासा के वैज्ञानिक का दावा, धरती पर आ चुके हैं एलियंस

Fri, 07 Dec 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
NASA scientists said Earth may have already been visited by aliens but we might missed them
सांकेतिक तस्वीर

नासा के एक वैज्ञानिक का दावा है कि एलियन हमारी धरती पर आ चुके हैं लेकिन इंसान उन्हें देख नहीं पाए होंगे। नासा के कंप्यूटर वैज्ञानिक और प्रोफेसर सिल्वानो पी कोलंबानो ने अपने रिसर्च पेपर में दावा किया है कि एलियन मनुष्यों की अपेक्षाओं से बहुत अलग दिखते हों। उनकी सरंचना कार्बन बेस्ड जीवों से हुई हो। जिसकी वजह से वह अभी तक अनदेखे हैं।

विज्ञापन


कोलंबानो ने अपने पेपर में लिखा है, 'मैं यह बात कहना चाहता हूं कि यह जरूरी नहीं है कि हम जिन्हें ढूंढ रहे हैं या फिर जो हमें ढूंढ रहे हैं (जिन्हें अबतक न ढूंढ पाए हों) वे हमारी तरह कार्बन बेस्ड जीवों पर आधारित हों।' कोलंबानो के अनुसार वैज्ञानिकों को हमारी सबसे प्रतिष्ठित मान्यताओं पर फिर से गौर करना चाहिए। इसके साथ ही इस बात की पूरी संभावना है कि एलियंस हमारी धरती पर आ चुके हैं।
विज्ञापन


कोलंबानो का कहना है कि एलियन सुपर इंटेलिजेंट हैं और हो सकता है कि आकार में वह बेहद सूक्ष्म हों। उन्होंने कहा, 'वैज्ञानिकों को नई तरीके की तकनीकों और अवधारणाओं पर काम करना चाहिए। यदि हम नए तरीके से सोचेंगे तो हो सकता है कि हमें इसके लिए नई तकनीक मिल जाए।' उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता पर फिर से विचार किया जाना चाहिए क्योंकि हमारे पास जो वैज्ञानिक आधार मौजूद हैं वह केवल 10,000 साल पुराने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वैज्ञानिक पद्धतियों का विकास पिछले 500 सालों से शुरू हुआ है। ऐसे में यह संभावना हो सकती है कि तकनीक के मामले में एलियंस हमसे उन्नत हों। कोलंबानो ने सुझाया कि यूएफओ फिनोमिना इस वजह से अनदेखा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक समुदाय ने इसे नजरअंदाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed