नासा ने जारी की तस्वीरें, देखिए 5 सालों में कितना बदला भारत
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने गुरूवार को पृथ्वी की नया ग्लोबल मैप जारी किया है। इन तस्वीरों में ये स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि हमारा देश रात में कैसा दिखाता है।
इन तस्वीरों को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि पिछले पांच सालों में हमारा देश कितना बदल गया है। नासा द्वारा ये तस्वीरें 2012 के बाद पहली बार जारी की गई हैं।
ये भी पढ़ें- NASA की सफलता, ढूंढ निकाला 8 साल से गुम भारत का पहला चंद्रयान
इन तस्वीरों को नाइट लाइट्स कहा गया है। पिछले 25 सालों से ये हर दशक में नासा की ओर से जारी की जाती रही हैं। इसके साथ ही नासा के वैज्ञानिक इस कोशिश में लगे हैं कि इसे जल्द से जल्द अपडेट भी किया जाता रहे। अगर ऐसा हो गया तो मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद मिलेगी, इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं से भी समय रहते बचा जा सकेगा।
अंतरिक्ष से साफ-सटीक तस्वीरें लेने के लिए नासा सॉफ्टवेयर कर रहा विकसित
पहले लगी तस्वीर को 2016 में खींचा गया है जबकि दूसरी तस्वीर 2012 की है। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर इन पांच सालों में हमारे देश की संरचना में कितना बदलाव हुआ है।
ये भी पढ़े- मंगल ग्रह पर DUST DEVILS, नासा ने ली चौंकाने वाली तस्वीरें
फिलहाल NASA-NOAA सुओमी नेशनल पोलर, ऑरबिटिंग के साथ साझेदारी करके अंतरिक्ष से साफ और सटीक तस्वीरें उपलब्ध करा सकने वाले सॉफ्टवेयर को विकसित कर रही है। इस सॉफ्टवेयर को विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के पृथ्वी विज्ञानी मिगुएल रोमन कर रहे हैं।