फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Study Center celebrated Prime Minister Modi's birthday

आयोजन: नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन; अतिथियों ने कही यह बात

Mon, 18 Sep 2023 09:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 18 Sep 2023 09:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष रेखा शर्मा जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर नहीं, विश्व स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी पर अध्ययन हो रहा है, जिससे हर भारतीय को गर्व है।

विज्ञापन
Narendra Modi Study Center celebrated Prime Minister Modi's birthday
नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र द्वारा दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पद्म श्री राम बहादुर राय की उपस्थित रहे। संगोष्ठी का विषय 'नरेंद्र मोदी समृद्धि के अग्रदूत और विश्व शान्ति के दूत' रखा गया था। इस अवसर को 'मोदी उत्सव' के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इसमें तीन पुस्तकों का विमोचन पुरुस्कार सम्मान वितरण का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष रेखा शर्मा जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर पीएम मोदी पर अध्ययन हो रहा है, जिससे हर भारतीय को गर्व है। महिलाओ के लिए उन्होंने बहुत काम किया है, उन्होंने महिलाओ को रोजगारपरक बनाया है।
विज्ञापन


मानद अतिथि ऑल इंडिया महिला एंपावरमेंट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शेख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए योजना बनाई गई है, लागू भी की गई है। हम दुआ करते हैं और साथ ही साथ प्रधानमंत्री से निवेदन है कि योजनाएं भारत की प्रत्येक महिला तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया महिला एंपावरमेंट पार्टी सरकार को सभी अच्छे योजनाओं के साथ साथ है, जिससे सख्ती से लागू किया जाए। डॉक्टर नौहेरा शेख ने प्रधानमंत्री मोदी के 'लखपति दीदी योजना' का साथ देने का वायदा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहली भेंट की यादें सांझा कीं। उन्होंने कहा कि देश कुछ वर्षो में बहुत कुछ पाया है और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 साल का भारत तैयार हो रहा है। विशिष्ठ अतिथि दिल्ली के पूर्व विधायक नीलदमन खत्री ने गर्व से कहा कि भारत का झंडा भारत के वैज्ञानिकों ने अब पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर लहराया है। अमृतकाल में भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व के सभी देशों का शांति का मार्गदर्शक बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed