{"_id":"60aa35ad8ebc3e2bec5cd8be","slug":"nanded-gurdwara-decision-to-build-a-hospital-by-selling-gold-get-as-a-donation-in-last-50-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदेड़ गुरुद्वारा: 50 साल में दान में मिला सोना बेच बनाएंगे बड़ा अस्पताल, जत्थेदार कुलवंत सिंह का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नांदेड़ गुरुद्वारा: 50 साल में दान में मिला सोना बेच बनाएंगे बड़ा अस्पताल, जत्थेदार कुलवंत सिंह का एलान
Sun, 23 May 2021 04:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 23 May 2021 04:29 PM IST
सार
महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे ने बड़ी व अनुकरणीय पहल की है। यहां दान में मिले सोने को बेचकर बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। यह गुरुद्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर के लंगर व मुफ्त में दवा और खाने के इंतजाम पहले से कर रहा है।
विज्ञापन
नांदेड साहिब गुरुद्वारा
- फोटो : self
विस्तार
देश के प्रसिद्ध गुरुद्वारों में शुमार महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे ने कोरोना काल में जनता की मुसीबतों को देखते हुए यह फैसला किया है कि बीते 50 सालों में यहां जितना भी सोना दान में मिला है, उससे अस्पताल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे को तख्त श्री हजूर साहिब भी कहा जाता है। गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा कुलवंत सिंह के अनुसार अभी नांदेड़ के लोगों को इलाज कराने के लिए हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता है। यदि नांदेड़ में अच्छा हॉस्पिटल बन गया तो लोगों को बड़ी सुविधा होगी।
विज्ञापन
गुरुद्वारे की तरफ से कहा गया है कि यहां पिछले 50 साल से जमा हुए सारे सोने को दान कर देंगे। इससे मिलने वाले पैसों से हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। गुरुद्वारे की ओर से हुए इस एलान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें गुरुद्वारे में एकत्र हुए सोने का जनकल्याण के कार्य में लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
अस्पतालों में बेड की हुई थी मारामारी
ज्ञात हो कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बीते दिनों देशभर के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत हुई थी। दवाओं की कालाबाजारी भी हो रही है। ऐसे में गुरुद्वारा नांदेड साहिब के लोगों ने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का ही लंगर ही लगा दिया। लगातार मुफ्त में दवा और खाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।