{"_id":"6ac7094224302cb01f017061","slug":"nana-patekar-death-political-reactions-yogi-adityanath-suvendu-adhikari-leaders-condolences-updates-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर को नेताओं ने किया याद: पीएम मोदी बोले- पीढ़ियों तक याद रहेंगे किरदार, योगी ने बताया अपूरणीय क्षति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाना पाटेकर को नेताओं ने किया याद: पीएम मोदी बोले- पीढ़ियों तक याद रहेंगे किरदार, योगी ने बताया अपूरणीय क्षति
Thu, 08 Oct 2026 08:38 AM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:38 AM IST
सार
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक शोक की लहर है। पीएम मोदी, अमित शाह, राष्ट्रपति मुर्मू, योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। दमदार अभिनय, बेबाक अंदाज और समाजसेवा के लिए पहचाने जाने वाले नाना के जाने पर नेताओं ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक बेमिसाल और बहुमुखी कलाकार खो दिया। किसने क्या-क्या कहा? जानिए...
विज्ञापन
नहीं रहे नाना पाटेकर
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। 75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना के निधन पर पीएम मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने उन्हें याद किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया
नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। राष्ट्रपति ने एक्स हैंडल पर कहा कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपनी दमदार और दिल को छू लेने वाली अदाकारी से उन्होंने इंसानी अनुभवों की एक विस्तृत शृंखला को जीवंत किया। उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जिन्होंने लोगों के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण वंचितों के प्रति उनकी चिंता को दर्शाता था। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर में जबरदस्त जोश, अनोखापन और दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने अपने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई और ऐसे पात्र निभाए, जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे और अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा था और उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस होगी।
अमित शाह ने भी जताया शोक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। एक्स पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों से अधिक समय तक अपनी स्वाभाविक अभिनय शैली और दमदार संवाद अदायगी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। चाहे गंभीर सामाजिक मुद्दे हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें जान डाल दी।
अमित शाह ने कहा कि नाम फाउंडेशन के माध्यम से सूखे से प्रभावित किसान परिवारों की सेवा करना हो या सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए सीमा पर जाना, शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे। जब भी मैं उनसे मिला, उनकी सादगी और स्पष्टवादिता ने हमेशा मुझ पर गहरा प्रभाव डाला। ईश्वर शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति।
योगी आदित्यनाथ ने बताया अपूरणीय क्षति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मशहूर अभिनेता, सशक्त थिएटर कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
फडणवीस ने जताया गहरा दुख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिग्गज अभिनेता और अपने करीबी दोस्त नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना का असमय और अचानक जाना दिल को गहरा सदमा देने वाला है। मन दुख से भरा हुआ है। फडणवीस ने कहा कि नाना पाटेकर जितने शानदार पर्दे पर थे, उतने ही शानदार उनके विचार भी थे। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा को एक पूरा दौर दिया। एक देशभक्त के तौर पर उनकी छवि दर्शकों के दिलों में गहराई तक बसी थी। ‘क्रांतिवीर’ से लेकर ‘नटसम्राट’ तक उन्होंने अभिनय का शानदार और बेजोड़ ताना-बाना बुना। एक अभिनेता के तौर पर उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है।
फडणवीस ने आगे कहा कि बेबाकी और निडरता नाना पाटेकर के व्यक्तित्व की पहचान थीं। लेकिन जब से वह मुख्यमंत्री बने, उन्होंने हमेशा नाना के भीतर एक संवेदनशील इंसान को देखा। उन्होंने कहा कि जब ‘जलयुक्त शिवार अभियान’ शुरू किया गया, तो नाना खुद इसके समर्थन में आगे आए। उन्होंने मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ की स्थापना की और खुद गांवों में जाकर काम किया। सीएम फडणवीस ने कहा कि किसानों की मदद करना हो या सूखे के समय मदद का हाथ बढ़ाना, नाना हमेशा सबसे आगे रहे। इस साल भी जब महाराष्ट्र सूखे का सामना कर रहा है, नाना कभी पीछे नहीं हटे। लेकिन अब वह हमें इतनी अचानक छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि वह नाना पाटेकर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि वह नाना के परिवार और उनके प्रशंसकों के दुख में शामिल हैं।
शुभेंदु अधिकारी बोले- भारतीय सिनेमा ने बेमिसाल आवाज खो दी
वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन की दुखद खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और दिल टूट गया। भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे दमदार, सच्ची और बेमिसाल आवाजों में से एक को खो दिया है। नाना ने सिर्फ किरदार नहीं निभाए; उन्होंने हर भूमिका में बेबाक और असली सच्चाई को जीवंत कर दिया। 'परिंदा', 'क्रांतिवीर' और 'प्रहार' की जबरदस्त ऊर्जा से लेकर 'अब तक छप्पन' की गहरी तीव्रता तक, उनकी कला ने एक ऐसा मानक स्थापित किया, जिसके करीब पहुंचने की उम्मीद भी बहुत कम लोग कर सकते हैं।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सिनेमाई दुनिया से परे, उनका सादापन, गहरा विनम्र स्वभाव और सामाजिक कार्यों व ग्रामीण समुदायों के प्रति निस्वार्थ समर्पण उनके महान व्यक्तित्व को दर्शाता है। ईश्वर नाना पाटेकर जी की आत्मा को शांति दे। आपकी आवाज, आपका जोशीला अंदाज और आपकी शानदार विरासत हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में मौजूद लाखों प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।
सीएम सम्राट चौधरी बोले- भारतीय फिल्म जगत ने खोया महान और बहुमुखी कलाकार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के जाने से भारतीय फिल्म जगत ने एक महान और बहुमुखी कलाकार खो दिया है। चौधरी ने उनके निधन को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार व उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें; ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे किया याद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फिल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शोक जताया। गडकरी ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी दमदार अदाकारी और संवाद अदायगी के खास अंदाज से कई किरदारों को अमर बना दिया। मराठी और हिंदी सिनेमा में पांच दशक से अधिक समय तक उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। गडकरी ने कहा कि उनका निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बड़ी क्षति है। गडकरी ने कहा कि नाना पाटेकर के साथ उनके करीबी और दोस्ताना संबंध थे।
एचडी कुमारस्वामी बोले- अपूरणीय क्षति
केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना के दमदार अभिनय, विशिष्ट आवाज और सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने नाना के परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई।
शिवराज सिंह चौहान बोले- मन भारी हो गया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर उनका मन भारी हो गया। उन्होंने नाना की आवाज, बोलने के अंदाज और चेहरे के भावों को याद करते हुए कहा कि वे ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाओं से दर्शकों को झकझोर देते थे, वहीं ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी के किरदार से खूब हंसाते थे। उन्होंने कहा कि नाना की फिल्में और उनके किरदार लंबे समय तक लोगों की यादों में रहेंगे।
सीआर पाटिल ने समाजसेवा को भी किया याद
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि हिंदी, मराठी और क्षेत्रीय सिनेमा में अपने सशक्त अभिनय और असाधारण प्रतिभा से नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि नाना का योगदान केवल फिल्मों तक सीमित नहीं था। जल संरक्षण, जलस्रोतों के पुनर्जीवन और ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा के लिए उनके काम ने देशभर में लोगों को प्रेरित किया। पाटिल ने कहा कि उनका जाना कला जगत के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी बड़ी क्षति है।
डीके शिवकुमार ने कहा- नाना का जाना अपूरणीय क्षति
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अपने असाधारण हुनर, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार अभिनय से नाना पाटेकर ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए। पर्दे से अलग किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समाज सेवा के प्रति समर्पण उनके व्यक्तित्व की गहराई को दिखाता है। उन्होंने नाना के परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, ‘ओम शांति।’
सुनेत्रा पवार बोलीं- नाना के जाने से गहरा खालीपन
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि अभिनय की दुनिया का एक दिग्गज कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा। नाना अभिनय में सच्ची अभिव्यक्ति और सामाजिक जागरूकता का बेहतरीन संगम थे। उन्होंने मंच से लेकर बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय से अनगिनत किरदारों को अमर बनाया। सुनेत्रा पवार ने ‘नटसम्राट’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को याद किया। सुनेत्रा पवार ने कहा कि नाना पाटेकर का उनके दिवंगत पति अजित पवार के साथ बेहद करीबी और स्नेहपूर्ण रिश्ता था। इसलिए उनके निधन से पैदा हुआ खालीपन उनके और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद है।
कनिमोझी ने कहा- नाना का योगदान हमेशा याद रहेगा
डीएमके सांसद कनिमोझी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनके दमदार अभिनय, खास अंदाज और हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय सिनेमा में दिए गए अहम योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कनिमोझी ने नाना के परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
बाबूलाल मरांडी ने कहा- खबर बेहद दुखद
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नाना पाटेकर के निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
जयवीर शेरगिल ने याद किया शानदार अभिनय
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनके शानदार अभिनय में भारतीय सिनेमा के प्रति बेमिसाल समर्पण, बहुमुखी प्रतिभा और अटूट निष्ठा दिखाई देती थी। उन्होंने ईश्वर से नाना पाटेकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रवेश वर्मा बोले- भारतीय सिनेमा ने विलक्षण कलाकार खोया
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने नाना पाटेकर के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि उनके जाने से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे विलक्षण कलाकार को खो दिया, जिनकी अदाकारी में गहराई, संवादों में प्रभाव और हर किरदार में असाधारण जीवंतता दिखाई देती थी। उन्होंने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने यादगार अभिनय से नाना ने दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई, वह हमेशा कायम रहेगी।
राजा वड़िंग ने कहा- सिनेमा ने महान अभिनेता खोया
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि नाना के निधन की खबर बेहद दुखद है। सिनेमा ने एक महान अभिनेता और प्रभावशाली व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने कहा कि नाना की अदाकारी हमेशा याद रहेगी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रोहित पवार बोले- सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक थे नाना
एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने नाना पाटेकर के निधन को चौंकाने वाला और बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि नाना सामाजिक मुद्दों के प्रति बेहद जागरूक थे। उनके जाने से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक संवेदनशील, प्रभावशाली और अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने में माहिर कलाकार को खो दिया है।
रोहित पवार ने कहा कि नाना पाटेकर ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘खामोशी’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘नटसम्राट’ और ‘वेलकम’ जैसी कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि पर्दे पर अभिनय के अलावा ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए किसानों, सूखे से प्रभावित समुदायों और ग्रामीण आबादी के लिए किया गया नाना का सामाजिक काम भी उनके संवेदनशील व्यक्तित्व को दिखाता है। रोहित पवार ने नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कला और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।
मनोहर लाल ने बताया अपूरणीय क्षति
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने नाना पाटेकर को प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के दिग्गज कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी बताया। उन्होंने कहा कि अपने सशक्त और जीवंत अभिनय से नाना ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवाभाव भी हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
सुकांत मजूमदार ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा और दुखद नुकसान है। उन्होंने नाना को असाधारण गहराई, ईमानदारी और विविधता वाला अभिनेता बताया। मजूमदार ने कहा कि ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनका अभिनय कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
वे महाराष्ट्र और मराठी लोगों का गौरव थे: मुरलीधर मोहोल
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है। नाना पाटेकर खास तौर पर महाराष्ट्र और मराठी लोगों के लिए गर्व का विषय थे। उन्होंने मराठी और हिंदी दोनों फिल्म उद्योगों में बड़ा योगदान दिया। उनके निभाए किरदार और अभिनय लोगों को हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने मराठी रंगमंच के लिए भी महत्वपूर्ण काम किया। मोहोल ने कहा कि नाना ने बेहद संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में अपने करियर की शुरुआत की और आगे चलकर सुपरस्टार बने। देशभर में उनकी एक अलग पहचान थी। वे सिर्फ कलाकार नहीं थे, बल्कि अपने व्यवहार और काम के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी की गहरी भावना भी दिखाते थे।
वे सिर्फ अभिनेता नहीं, प्रभावशाली व्यक्तित्व थे: विनोद तावड़े
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना सिर्फ अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक प्रभावशाली व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश और समाज के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रतिभा और लोकप्रियता का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए किया। तावड़े ने कहा कि नाना उनके व्यक्तिगत परिचित और मित्र थे और मुलाकातों के दौरान बातचीत से उन्होंने उनसे कई बातें सीखीं। उन्होंने नाना की एक खास आदत को याद करते हुए कहा कि गणपति उत्सव के दौरान वे अपने घर को हर दिन ताजे फूलों से पूरी श्रद्धा के साथ सजाते थे।
तावड़े ने कहा कि नाना अभिनेता होने के साथ-साथ कई सामाजिक मुद्दों पर संवेदनशील व्यक्ति के रूप में भी पहचाने जाते थे। उनके अचानक निधन की खबर बेहद दुखद है और उनके जाने से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।