फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nainar Nagendran Attacks Vijay Government Over Rs 6.17 Crore Allocation to Shift CM Office

तमिलनाडु: सीएम ऑफिस के लिए 6.17 करोड़ का खर्च, नैनार नागेंद्रन ने विजय सरकार को घेरा; पूछा- इसकी क्या जरूरत?

Mon, 07 Sep 2026 11:02 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Sep 2026 11:02 PM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार पर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए 6.17 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल अस्थायी कार्यालय पर करने के बजाय लोगों के कल्याण में किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Nainar Nagendran Attacks Vijay Government Over Rs 6.17 Crore Allocation to Shift CM Office
सीएम विजय और तमिलनाडु में भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार पर सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए जनता के 6.17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह फैसला व्यक्तिगत सुविधा के लिए लिया गया है।

विज्ञापन


नागेंद्रन ने सूचना के अधिकार के तहत सामने आए एक सरकारी दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा कि नमक्कल कविग्नर मालिगई की 10वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिफ्ट करने और इससे जुड़े कामों के लिए 6.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय को शिफ्ट करने पर क्यों उठे सवाल?

नागेंद्रन ने कहा कि जब फोर्ट सचिवालय में पहले से पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं, तो अस्थायी तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिफ्ट करने पर करोड़ों रुपये खर्च करने का क्या औचित्य है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक तरफ 1,200 करोड़ रुपये की लागत से नया सचिवालय बनाने की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ अस्थायी कार्यालय के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का मुद्दा उठाकर क्या बोले भाजपा नेता?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तमिलनाडु में किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त भंडारण व्यवस्था नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं। बारिश में धान खराब होने की स्थिति के बीच सरकार को इस तरह के खर्च पर विचार करना चाहिए। नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री से खर्च में कटौती करने और इस राशि को जनता के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलाव मुख्यमंत्री कार्यालय की दीवारों पर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देना चाहिए।

RTI में क्या जानकारी सामने आई?

यह जानकारी 23 अगस्त को दाखिल RTI आवेदन के जवाब में सार्वजनिक भवन विभाग की ओर से दी गई। विभाग के जन सूचना अधिकारी और कार्यकारी अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को नमक्कल कविग्नर मालिगई की 10वीं मंजिल पर शिफ्ट करने और संबंधित कार्यों के लिए 6.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नागेंद्रन ने इसी दस्तावेज के आधार पर सरकार के खर्च पर सवाल उठाते हुए इसे जनता के पैसे के इस्तेमाल का मुद्दा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed