{"_id":"61e875134f42f35179358c38","slug":"nagpur-police-register-six-firs-over-child-pornographic-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लीलता की हद : एक शहर, एक दिन और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के छह मामले दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अश्लीलता की हद : एक शहर, एक दिन और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के छह मामले दर्ज
Thu, 20 Jan 2022 02:01 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:01 AM IST
सार
नागपुर पुलिस ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है इसमें कहा कि प्राथमिकी मंगलवार को वाडी, सदर, मनकापुर, अजनी और यशोधरा नगर थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नागपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नागपुर शहर की पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के संबंध में छह मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
इस मामले पर नागपुर पुलिस ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है इसमें कहा कि ये प्राथमिकी मंगलवार को वाडी, सदर, मनकापुर, अजनी और यशोधरा नगर थाने में दर्ज की गई है। साइबर सेल के अनुसार इन पांच थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री अपलोड की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि छह मामले सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज किए गए थे। सरकार ने पोक्सो एक्ट में काफी संशोधन किए हैं और चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री पर पूरी तरह रोक लगाने पर सरकार काफी प्रयासरत है
विज्ञापन