{"_id":"5d2fee598ebc3e6d1a13dfa9","slug":"nagpur-customer-wanted-to-keep-mustache-like-abhinandan-barber-choped-it-so-customer-lodged-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन जैसी मूंछें चाहता था ग्राहक, नाई ने काटी तो पहुंचा थाने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिनंदन जैसी मूंछें चाहता था ग्राहक, नाई ने काटी तो पहुंचा थाने
Thu, 18 Jul 2019 11:01 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
अभिनंदन (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाई ने ग्राहक की मूंछें काट दीं तो उस शख्स ने नाई पर एफआईआर दर्ज करा दी। 35 साल के किरन ठाकुर ने बताया कि नाई सुनील ने जानबूझकर उनकी मूंछें काट दीं।
विज्ञापन
ठाकुर ने बताया कि मैं बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए सुनील की दुकान पर गया। जिसके बाद सुनील ने मेरी मूंछें जानबूझ कर काट दीं। जिसके बाद मैंने उसका विरोध किया तो वह मुझे धमकी देने लगा। किरन ने कहा कि मैं अभिनंदन जैसी मूंछें रखना चाहता था। सुनील का कहना है कि मूंछ गलती से कट गई थी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 507 (आपराधिक धमकी) के तहत गैर-संज्ञैय अपराध दर्ज किया है। दुकान पर बैठे एक ग्राहक ने मजाकिया लहजे में कहा कि शायद नाई को यह पता नहीं था कि लोकसभा में कांग्रेस ने मांग रखी थी कि बहादुर भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की हैंडल मूंछ का नाम 'राष्ट्रीय मूंछ' रखा जाए।
विज्ञापन