फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur cops identify man behind series of hoax bomb threats to airlines news updates

Bomb Threat: एयरलाइंस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की हुई पहचान, गिरफ्तारी की कोशिशों के बीच चल रहा फरार

Tue, 29 Oct 2024 12:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:30 PM IST
सार

21 अक्तूबर को संदिग्ध ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ईमेल भेजा था। बाद में इसे डीजीपी तथा आरपीएफ को भी भेजा गया था, जिसके बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

विज्ञापन
Nagpur cops identify man behind series of hoax bomb threats to airlines news updates
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एयरलाइंस को धमकी देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले 13 दिनों के अंदर अब तक 300 से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार सवाल उठ रहा है कि आखिर इन सब के पीछे कौन हैं। इस बीच नागपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। उसने महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति की पहचान की है। बताया जा रहा कि बम की झूठी धमकी देने के पीछे शख्स का ही हाथ है।
विज्ञापन


2021 में हो चुका है गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर शहर पुलिस की विशेष शाखा ने व्यक्ति की पहचान जगदीश उइके के रूप में की है। उसे पहले भी 2021 में एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें उइके ने आतंकवाद पर एक किताब भी लिखी थी। उन्होंने यह भी बताया कि धमकी भरे ईमेलों के बारे में पता चलने के बाद उइके फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


इन लोगों को भेजा था मेल
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता खेडकर के नेतृत्व में की गई जांच में उइके के ईमेल से जुड़ी जानकारी सामने आई। अधिकारी ने बताया कि उइके ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), रेल मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके उप, एयरलाइन कार्यालयों, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी निकायों को ईमेल भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम से मिलने की मांग की थी
अधिकारी ने कहा कि सोमवार को नागपुर पुलिस ने उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के शहर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी, क्योंकि उइके ने एक ईमेल भेजा था, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर उन्हें गुप्त आतंकी कोड के बारे में जानकारी देने का मौका नहीं दिया गया तो वो विरोध प्रदर्शन करेगा। उसने आतंकी खतरों के बारे में अपनी जानकारी पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी अनुरोध किया था।

उन्होंने आगे बताया कि उइके ने 21 अक्तूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ईमेल भेजा था और इसे डीजीपी तथा आरपीएफ को भी भेजा गया था, जिसके बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। फिलहाल उइके को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 


300 से ज्यादा उड़ानों को धमकी
पिछले 13 दिनों में 26 अक्तूबर तक भारतीय विमानन कंपनियों की 300 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सरकारी एजेंसियों ने पहले कहा था कि ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई हैं। सूत्रों ने बताया था कि अकेले 22 अक्तूबर को इंडिगो और एयर इंडिया की 13-13 उड़ानों सहित करीब 50 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed