फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nagpur car driver dragged a traffic policeman on bonnet upto one kilometer

वीडियो : ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर एक किमी तक घसीटा

Mon, 30 Nov 2020 12:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 30 Nov 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
nagpur car driver dragged a traffic policeman on bonnet upto one kilometer
कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसवाले को घसीटा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार चालक ने बोनट पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा है। इस दौरान सड़क पर मौजूद दूसरे लोग भी घायल हुए हैं। जब पुलिसकर्मी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रही गाड़ी को रोकने की कोशिश की तब यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन



इस हादसे को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया, जिसके बाद इसे नागपुर पुलिस की ओर से जारी किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार चालक अपने बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि इस हादसे दूसरे लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने बताया कि ये हादसा नगापुर के सक्करदारा में हुआ है, जब पुलिसकर्मी की ओर से कार चालक को नियमों का उल्लंघन करने के लिए पकड़ा जा रहा था। जिस दौरान कार चालक बोनट पर पुलिसकर्मी को घसीट रहा था, उस वक्त स्कूटी पर बैठे दो लोग भी घायल हुए थे। 


नागपुर पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी अमोल चिदंबर अपनी ड्यूटी कर रहे थे और ट्रैफिक को नियंत्रण कर रहे थे। शाम पांच बजे के आस-पास उन्होंने विंडशील्ड पर टिंटेड ग्लास के साथ एक कार देखी, तभी पुलिसकर्मी ने कार को रोकने का सिग्नल दिया लेकिन रुकने की बजाए कार चालक तेजी से कार आगे ले गया। 

इसके बाद सड़क के बीच में ट्रैफिक पुलिसकर्मी में खड़े होकर कार रोकने की कोशिश लेकिन कार की गति तेज होने की वजह से ट्रैफिक पुलिसकर्मी बोनट पर कूद गया और एक किलोमीटर तक कार चालक द्वारा घसीटा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि कार चालक एक कुख्ताय बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed