फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagarjuna Sagar Dam: Ruckus in Andhra Pradesh-Telangana, Telangana Police files case against Andhra Police

नागार्जुन सागर बांध: आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रार, आंध्र पुलिस के खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 01 Dec 2023 08:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 08:52 PM IST
सार

नागार्जुन सागर बांध को लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच दरार बढ़ गई है। तेलंगाना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने नागार्जुन सागर बांध को कब्जे में ले लिया था। 

विज्ञापन
Nagarjuna Sagar Dam: Ruckus in Andhra Pradesh-Telangana, Telangana Police files case against Andhra Police
नागार्जुन सागर बांध को लेकर आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रार - फोटो : ANI

विस्तार

नागार्जुन सागर बांध पर कब्जे को लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच तकरार बढ़ गई है। गुरुवार को आंध्र प्रदेश के 400 से अधिक पुलिस कर्मियों ने नागार्जुन सागर बांध को कब्जे में ले लिया। बांध के पानी को लेकर छिड़ी जंग में शुक्रवार को नया मोड़ तब आया जब तेलंगाना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तेलंगाना के नलगोंडा जिले में आंध्र प्रदेश पुलिस के खिलाफ नागार्जुन सागर बांध के आधे हिस्से पर नियंत्रण करने और इसके एक हिस्से पर बैरिकेडिंग करने, तेलंगाना पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रवेश करने पर रोक लगाने के बाद दो मामले दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
तेलंगाना पुलिस ने मुताबिक कि आंध्र पुलिस के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों को अनुचित रूप से रोकने के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 30 नवंबर को सुबह मतदान शुरु होने से करीब 8-10 घंटे पहले आंध्र प्रदेश से पुलिस बलों की एक बड़ी टुकड़ी ने लगभग नलगोंडा जिले के नागार्जुन सागर बंध पर घुसपैठ की। यहां तक कि वहां मौजूद सुरक्षा में लगे तेलंगाना के विशेष सुरक्षा बल को एक तरफ धकेल दिया। इसके बाद आंध्र पुलिस ने बांध के आधे हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तेलंगाना पुलिस ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कृषि विभाग ने अवैध रूप से बांध से पानी निकालना शुरू कर दिया है। तेलंगाना के सिंचाई विभाग और विशेष सुरक्षा बल की तरफ से आंध्र प्रदेश की पुलिस, सिंचाई विभाग के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए है। पूरे मामले पर तेलंगाना के अधिकारियों ने कहा कि नागार्जुन बांध कृष्णा नदी और तेलंगाना की जमीन पर बना है, जिस परह तेलंगाना का अधिकार है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बांध पर कब्जा कर लिया है।


तेलंगाना पुलिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कृषि विभाग ने अवैध रूप से बांध से पानी निकालना शुरू कर दिया है। तेलंगाना के सिंचाई विभाग और विशेष सुरक्षा बल की तरफ से आंध्रा पुलिस और सिंचाई विभाग के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। तेलंगाना के अधिकारियों का कहना है कि नागार्जुन बांध कृष्णा नदी और तेलंगाना की जमीन पर बना है, जिस पर तेलंगाना का अधिकार है, लेकिन आंध्र प्रदेश पुलिस ने बांध पर कब्जा कर अजीब स्थिति पैदा कर दी है।

वहीं जल निकासी की शर्तों पर वापस लौटने पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहमत हुए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के एक प्रस्ताव पर दोनों राज्य सहमत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed