{"_id":"636273dc02c3d96c8745a13f","slug":"nagaland-president-inaugurated-many-projects-says-immense-potential-for-tourism-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंडः राष्ट्रपति ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंडः राष्ट्रपति ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं
Wed, 02 Nov 2022 07:12 PM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:12 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि नगालैंड की सरकार और लोगों ने मेरा जो गर्मजोशी से स्वागत किया गया, उससे मैं गहराई से प्रभावित हूं। आपके प्यार और स्नेह के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करती हूं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने कहा है कि नगालैंड में पर्यटन की अपार संभवानाएं हैं। नागा जनजाति अपनी जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है, जो 'विविधता में एकता' के हमारे आदर्श वाक्य का उदाहरण हैं। गीत और नृत्य, दावतें और त्यौहार नागा जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। वह नगालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित एक समारोह में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद बोल रही थीं। राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को नगालैंड पहुंचीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगालैंड की सरकार और लोगों ने मेरा जो गर्मजोशी से स्वागत किया गया, उससे मैं गहराई से प्रभावित हूं। आपके प्यार और स्नेह के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करती हूं। मुझे खुशी है कि नगालैंड की मेरी यात्रा राज्य में शिक्षा, सड़क के बुनियादी ढांचे और वित्त से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ हुई है। मुझे विश्वास है कि इन परियोजनाओं से साक्षरता, जीवन में सुगमता और राज्य के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। नागालैंड वीर योद्धाओं की भूमि है। नगा सैनिकों की अदम्य साहस अनुकरणीय है। देश को भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा करने वाले नागालैंड के बहादुर पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है।
विज्ञापन
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कोहिमा पहुंचने पर नागालैंड के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को उनकी पहली नगालैंड यात्रा पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन